एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में सपा के गढ़ से चुनावी आगाज करेगी कांग्रेस, बनी रणनीति

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, साल 2027 के चुनाव का आगाज समाजवादी पार्टी के गढ़ से करेगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. बस्ती में ‘संविधान बचाओ रैली’ की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और संविधान को बदलने की साजिश में लगी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी ताकत से मुकाबला करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी.

अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि तानाशाही वाली है. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करना, विपक्षी नेताओं को एजेंसियों के जरिए दबाव में लाना, इसका उदाहरण है. उन्होंने कहा, “हम गांधी के सिपाही हैं, जो अंग्रेजों से नहीं डरे, वे इन तानाशाह प्रवृत्ति वालों से भी नहीं डरेंगे. हम लड़ेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत दिखाएंगे.”

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ इन 11 धाराओं में FIR, लोकगायिका ने कहा- एक मामूली लड़की इतने...

बस्ती से होगी ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित की जाएगी. इसकी शुरुआत कल यानी 28 अप्रैल को बस्ती जिले के बस्ती क्लब मैदान से होगी. यह रैली अपराह्न 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और आम जनता के शामिल होने की उम्मीद है. बस्ती के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद एक विशाल रैली राजधानी लखनऊ में आयोजित की जाएगी.

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाती रही है. बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस ने कई बार संसद से लेकर सड़क तक भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं. संविधान बचाओ रैली इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका मकसद जनता को संविधान की मूल भावना के प्रति जागरूक करना और भाजपा की कथित नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करना है.

क्या है कांग्रेस कहा कहना?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है जब संविधान की मूल भावना और संस्थाओं की स्वतंत्रता बनी रहे. इसी संदेश के साथ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है.

बता दें बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर सपा का कब्जा है. वहीं संसदीय क्षेत्र बस्ती में भी सपा ने साल 2024 के चुनाव में परचम लहराया था.

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी के संयोजन में आयोजित संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता, प्रदेश के अनेक सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, कार्यकर्ता हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे.

बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओें में विशेष उत्साह है. कांग्रेस पदाधिकारीे, तहसील, ब्लाकों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिये ताकत झोंक दिया है. गांव-गांव जाकर सघन सम्पर्क किया गया. दावा किया कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget