एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-बसपा के इस कदम से डरी बीजेपी, हर बयान पर नजर, यूपी की सियासत में हलचल तेज

UP Politics: सपा अध्यक्ष ने मायावती पर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया तो मायावती ने उनका धन्यवाद दिया. जिसके बाद यूपी की सियासत में नई हलचल दिख रही है. 

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. यूपी उपचुनाव से पहले तमाम सियासी दल अपनी चालें चलने में लगे हैं. इसी बीच पिछले दिनों समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच 'धन्यवाद' और 'आभार' ऐसा सिलसिला चला कि भारतीय जनता पार्टी के कान खड़े हो गए हैं. सपा अध्यक्ष ने मायावती पर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया तो मायावती ने उनका धन्यवाद दिया. जिसके बाद यूपी की सियासत में नई हलचल दिख रही है. 

बसपा सुप्रीमो भले ही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं लेकिन सियासी जानकारों का कहना है कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता है. अखिलेश यादव और मायावती के बीच अप्रत्यक्ष रूप से शुरू हुआ ये संवाद नए समीकरण बना सकता है.पिछले कुछ दोनों ओर से सुर नरम होते दिखाई दिए हैं. ये नरमी बीजेपी के खतरे की घंटी हो सकती है. 

सपा-बसपा की नरमी से बढ़ा खतरा
दरअसल पूरे मामले की शुरूआत बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के एक बयान से शुरू हुई. जिसमें उन्होंने मायावती को यूपी की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया और उन्होंने पहली बार बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बनाए जाने को बीजेपी की गलती कहा था. उन्होंने ये बात एक टीवी कार्यक्रम में कही थी, जिसके बाद वो अखिलेश यादव सबसे पहले मायावती के बचाव में उतर गए. 

सपा अध्यक्ष ने न सिर्फ इसे बसपा सुप्रीमो का अपमान बताया बल्कि बीजेपी विधायक से माफी की मांग तक कर डाली थी. अखिलेश यादव के इस बयान पर बसपा सुप्रीमो ने भी प्रतिक्रिया दी और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया. हालांकि इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के गेस्ट हाउस कांड भी याद दिलाई. अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर मायावती के धन्यवाद को हलके में नहीं लिया जा सकता है. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकेगी सपा, इन चार बड़े नेताओं का दी गई जिम्मेदारी

क्या कहते हैं सियासी जानकार
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अगर यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों को लेकर मामला फंसता है तो अखिलेश बसपा का रुख भी कर सकते हैं. या फिर यूपी में इंडिया गठबंधन का विस्तार भी हो सकता है. बसपा भले ही अभी अपने कमजोर दौर में है लेकिन सपा अध्यक्ष जानते हैं कि उनकी ताकत कम नहीं हुई है. बसपा का वोटबैंक आज भी उनके एक आह्वान पर साथ खड़ा हो सकता है. 

मायावती का रुख अगर बदलता है और वो इंडिया गठबंधन की ओर रुख़ करती है तो इससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है. यही वजह से है कि अब बीजेपी दोनों दलों पर कड़ी नजर रख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget