एक्सप्लोरर

BJP छोड़ने की तैयारी में अपर्णा यादव? सपा के इस दिग्गज नेता से किया संपर्क

UP Politics: मुलायम सिं ह की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी से नाराज बताई जा रही है. जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के संपर्क किया है. चाचा शिवपाल यादव के जरिए वो संपर्क में है.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) एक बार फिर समाजवादी पार्टी का रुख कर सकती हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा को बीते दिनों ही महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सूत्रों का दावा है कि महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद से अपर्णा नाराज हैं.  दावा है कि अपर्णा महिला आयोग की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नहीं हैं.

सूत्रों के मुताबिक अपर्णा, चाचा शिवपाल यादव के जरिए सपा के संपर्क में हैं. सूत्रों के अनुसार ढाई साल की मेहनत और विरासत के मुताबिक पद नहीं मिला और अब उन्हें पद दिया गया तो उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया. अपर्णा इसे अपने कद के अनुसार नहीं मानती है. बड़ी बात ये है कि अपर्णा यादव ने बीजेपी में रहते हुए भी कभी अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ कुछ नहीं बोला. ऐसे में अब उनके सपा के साथ आने की चर्चा तेज होने लगी है. 

ढाई साल पहले बीजेपी में हुईं थी शामिल
अपर्णा यादव ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से नाराज होकर समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद से कयास लग रहे थे कि बीजेपी उन्हें लखनऊ कैंट सीट से टिकट दे सकती है लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद निकाय चुनाव में भी उनके नाम की चर्चा हुई और उन्हें मेयर का टिकट का दावेदार बताया गया पर इस बार भी उनके हाथ खाली रहे. अपर्णा लोकसभा चुनाव भी लड़ना चाहती थी लेकिन बीजेपी ने उन्हें मौका नहीं दिया. 

इस अपर्णा ने हर चुनाव में बीजेपी के समर्थन में खूब प्रदर्शन किया, जहां भी पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए भेजा वो वहां गई. इनमें कई ऐसी सीटें थीं जो यादव बहुल थी. यही नहीं लोकसभा चुनाव में वो आज़मगढ़ सीट पर जेठ धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भी दिनेश लाल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करते दिखाई दीं थी. हालांकि इस दौरान भी वो यादव परिवार पर बोलने से बचती दिखीं.

बता दें अपर्णा यादव जब से बीजेपी में आईं तब से उन्होंने कभी सपा मुखिया और यादव परिवार के खिलाफ कभी तीखा हमला नहीं बोला. सपा की ओर से भी उनके खिलाफ कभी तीखी बयानबाज़ी देखने को नहीं मिली. बीजेपी को उम्मीद थी कि अगर अपर्णा उनके साथ आएँगी तो वो सपा के खिलाफ बोलेंगी लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. शायद इसी वजह से उन्हें पार्टी में उन्हें कभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली. उधर बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि अपर्णा को उनके कद के अनुसार जिम्मेदारी मिली है.  

ओम प्रकाश राजभर के बयान से बिगड़ेगा 69,000 भर्ती मामले में योगी सरकार का खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget