एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या मायावती पर दबाव बनाने की बन रही रणनीति? आकाश आनंद का दावा, इन पर लगाया बड़ी साजिश का आरोप

लोकसभा चुनाव के पहले बसपा नेता आकाश आनंद ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) के उत्तराधिकारी और बसपा नेता आकाश आनंद (Akash Anand) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) पर बड़ा आरोप लगाया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर आकाश आनंद ने दावा किया है कि मायावती के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है.

एक पोस्ट में आकाश ने लिखा- साथियों, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस बीएसपी और बहन जी के खिलाफ बडी साजिश कर रहे हैं. 

'कुछ चमचे नेताओं द्वारा...'
आकाश ने लिखा- पहली साजिश, हमारे मूवमेंट को खत्म करने के लिए मनुवादी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि बीएसपी कांग्रेस को समर्थन दे दे. लेकिन आप सभी जानते हैं कि  बहन जी किसी के दबाव में नहीं आती, उनका एकमात्र उद्देश्य दलित समाज को राजनीतिक ताकत बनाना है. 

Lok Sabha Election 2024: INDIA गठबंधन में मायावती को लाना चाहते हैं अखिलेश यादव? सपा अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

बसपा नेता ने दावा किया कि दूसरी साजिश, कुछ चमचे नेताओं द्वारा फैलाई जा रही है कि बहन जी संन्यास ले रही हैं. ताकि बहुजन आंदोलन के प्रति लोगों को भ्रमित किया जा सके.

बीजेपी और कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
उन्होंने लिखा- 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर बहन जी ने मनुवादी, पूंजीवादी साजिशों को जवाब दे दिया है. बीएसपी ना कांग्रेस का एजेंडा कामयाब होने देगी और ना देश को भाजपा के फ्री राशन और धर्म की चाशनी का गुलाम बनने देगी. 

आकाश आनंद ने लिखा- बहन जी हमेशा कहती रही हैं,  दलित, शोषित, वंचित समाज के हक और सम्मान के लिए वो आखिरी सांस तक लडेंगी. मेहनतकश देशवासियों के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता की इस लड़ाई में हम सभी को दिलोजान से आदरणीय बहन जी और बीएसपी को मज़बूत करना है और पूरी ताक़त से लड़ना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget