एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को मिला कांग्रेस का भी समर्थन, राहुल-प्रियंका ने यूं बुलंद की आवाज

UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने यूपी में पीडीए फॉर्मूले पर पूरा जोर लगा रखा है. अब उनके इस फॉर्मूले को कांग्रेस भी समर्थन मिलता दिख रहा है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत और 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूले पर पूरा जोर लगा रखा है. अब उनकी इस रणनीति को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भी समर्थन मिलता नजर आ रहा है. 

यूपी स्थित रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केरल स्थित वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार,1 जून को सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी.

राहुल और प्रियंका ने क्या कहा?
दोनों ने अपने बधाई संदेश में सपा चीफ के पीडीए फॉर्मूले का जिक्र किया. राहुल गांधी ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- PDA की बुलंद आवाज अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें - हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं.

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं PDA समाज की प्रखर आवाज अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु हों, सामाजिक न्याय की लड़ाई हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.

'योगी आदित्यनाथ आज सीएम हैं, 20-25 साल दिल्ली में जगह खाली नहीं...' BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

12 दिन पहले राहुल ने कही थी ये बात
इससे पहले 19 जून को जब राहुल गांधी का जन्मदिन था, तब सपा चीफ ने जब उन्हें बधाई संदेश लिखा, उस वक्त भी राहुल ने पीडीए का जिक्र किया था. सपा चीफ के बधाई संदेश के प्रतिउत्तर में राहुल ने लिखा था- अखिलेश जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. उत्तर प्रदेश की जनता - ख़ासकर PDA की आवाज़ को - हम सड़क से संसद तक और भी मज़बूती से उठाते रहेंगे. साथ मिलकर, डटकर.

बता दें यूपी में सपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था. हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं. सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयान इस ओर संकेत कर रहे हैं कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो अलायंस मुश्किल में पड़ सकता है.

हालांकि बीते दिनों एक प्रेस वार्ता में अखिलेश ने इमरान और अन्य कांग्रेसी नेताओं के हालिया बयानों के संदर्भ में कहा था कि जिसको छोड़कर जाना जाए. इंडिया अलायंस, इंटैक्ट है और हम साथ इलेक्शन लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget