एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का जिक्र कर अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा, यूपी में कांग्रेस को लग सकता है झटका?

UP By Elections 2024: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कपिल सिब्बल से दिल की बात करते हुए बड़ा दावा किया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान का जिक्र कर नई चर्चा छेड़ दी है. आगामी उपचुनावों और राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी चीफ का यह बयान अहम माना जा रहा है.

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को दिए एक साक्षात्कार में अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया अलायंस जब बना था, और मुझे याद है जब नीतीश कुमार जी ने बनाया था तो उन्होंने यही पक्ष रखा था कि रीजनल पार्टियां जो जहां जितनी मजबूत हैं उनको फ्री हैंड दिया जाए और उनके माध्यम से और जो और दूसरे दल हैं वो चुनाव लड़ें. जब रिजल्ट आए तो वो दिख रहा है जो कभी नीतीश कुमार जी ने कहा था.

यूपी में कांग्रेस की उम्मीदों को झटका?
सपा प्रमुख ने कहा कि जहां से इंडिया अलायंस बना था. इंडिया अलायंस का जो लाभ मिला वह यह था कि एक नेशनल नैरेटिव बना कि कोई है जो बीजेपी का मुकाबला कर सकता है. अखिलेश ने कहा कि इंडिया अलायंस के अंदर जो क्षेत्रीय दल थे, जो जिस प्रदेश में था उसने अपने हिसाब से परिस्थितियां समझीं और उस हिसाब से जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम है कि बीजेपी को रोका जा सका.

पश्चिम बंगाल का जिक्र कर अखिलेश ने कहा कि ममता जी ने सीधी लड़ाई लड़ी. दिल्ली में थोड़ा चूक गए, एमपी में नुकसान हुआ.बिहार में हम थोड़ा चूक गए. हमें उम्मीद थी कि बिहार, एमपी , तेलंगाना में अच्छा होगा लेकिन नहीं हुआ.

कन्नौज सांसद के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में अलायंस भले हो लेकिन कमान क्षेत्रीय पार्टियों के हाथ में ही रहेगी. महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार गुट के साथ अलायंस में है. वहीं झारखंड में झामुमो के साथ कांग्रेस गठबंधन में है. उधर, सपा महाराष्ट्र में दो विधायकों के दम पर सीटों की डिमांड  कर रही है.

अखिलेश के इस बयान से माना जा रहा है कि इंडिया अलायंस के क्षेत्रीय दल टिकट और सीट बंटवारे में कांग्रेस पर दबाव बना सकते हैं. इसके अलावा यूपी उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मांगों पर असर पड़ सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget