एक्सप्लोरर

Muharram 2022: दो साल बाद निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर यूपी पुलिस सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

Muharram in UP: मोहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से सूबे के सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों को 7, 8, और  तरीख को विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश जारी किए गए.

UP Police Instructions: मोहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से सूबे के सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों को 7, 8, और 9 तरीख को विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश जारी किए गए. कोरोना महामारी के चलते बीते 2 साल से मोहर्रम के जुलूस नहीं निकल सके थे. इस बार प्रदेश में 89035 ताजियों की स्थापना होगी और 34293 जुलूस निकाले जाएंगें.

गोरखपुर जोन में सबसे ज्यादा 36755 ताजिए स्थापित किए जाएंगे जबकि बरेली जोन में सबसे ज्यादा 23015 जुलूस निकाले जाएंगे. मोहर्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से जवान उपलब्ध कराई गई है. 11 कंपनियां केंद्रीय पुलिस बल, 4 कंपनी आरएएफ, 2 कंपनी सीआरपीएफ, 2 कंपनी एसएसबी के साथ आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआईएसएफ की एक-एक कंपनी दी गई है.

इन पुलिस बलों की लगाई गई ड्यूटी

वहीं सभी जनपदों के लिए 152 कंपनी पीएसी बल भी लगाया गया. लखनऊ कमिश्नरेट को 12 एएसपी, 34 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 175 सब इंस्पेक्टर, 10 महिला सब इंस्पेक्टर, 600 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 150 ट्रेनी कांस्टेबल दिए गए. मस्जिदों के इमाम, धर्मगुरुओं और अंजुमनों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पीस कमेटी की बैठकें चल रही हैं.

मोहर्रम की मजलिसों में महिलाओं के आवागमन के चलते हॉटस्पॉट चिन्हित कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी इंतजाम कराए जा रहे हैं.

पुलिस अधिकारियो को ये निर्देश दिये गये

पुलिस अधिकारियों को आपत्तिजनक पोस्टर, वीडियो, बयानबाजी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक कर आपत्तिजनक सामग्री से संबंधित पोस्टर पंपलेट न छापने की हिदायत दी गई है. सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी कराई जा रही है. साथ ही डॉग स्क्वायड और एटीएस की टीमों को भी जुलूस मार्गों पर लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर नजर रखने के साथ ही अफवाहें फैलाने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी कर्मचारी सूचनाओं के संकलन के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. साथ ही जुलूस मार्गों पर पुलिसकर्मियों की रूफटॉप ड्यूटी भी लगाई गई है.

UP MLC Election 2022: यूपी एमएलसी चुनाव में कौन किस पर है भारी? जानिए- वोटिंग की प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरण

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गैंगस्टर एक्ट के मामले में दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget