एक्सप्लोरर

Watch: 'उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं?', अखिलेश यादव ने बताया, शेयर किया ये वीडियो

UP Politics: अखिलेश यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दो ग्रामीण बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. सपा प्रमुख ने वीडियो शेयर कर निशाना साधा.

Akhilesh Yadav on UP Police Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश में पेपर लीक प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है. पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश का अर्थ पूछा जाने लगा है. सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चुटकुले वायरल हो रहे हैं. पेपर लीक प्रकरण ने विपक्ष को भी बीजेपी पर निशाना साधने का हथियार दे दिया है. प्रमुख विपक्षी दल के मुखिया अखिलेश यादव लगातार हमलावर हैं. बीजेपी सरकार को पेपर लीक के बहाने घेर रहे हैं. बेरोजगार और पेपर लीक प्रताड़ित युवाओं को शपथ दिलाने के बाद अखिलेश यादव ने आधिकारिक हैंडल से एक्स पर वीडियो शेयर किया है. 

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में दो ग्रामीण बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. एक ग्रामीण दूसरे से सवाल करता कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? सवाल करने को बड़ा दिलचस्प जवाब मिलता है. दूसरा ग्रामीण कहता है कि जिस प्रदेश में परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाये, उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दो ग्रामीणों की दिलचस्प बातचीत के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती और यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक से बीजेपी सरकार बैकफुट पर आ गयी है. परीक्षा में सेंधमारी करने वालों ने सरकार की तैयारियों को धत्ता बता दिया है.

उत्तर प्रदेश पर सवाल का मिला जवाब

नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का दावा किया गया था. 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस के लिए 75 जिलों में सिपाही भर्ती की परीक्षा ली गई थी. 60 हजार पदों के लिए सिपाही भर्ती की परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक गिरोह ने सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा दिया. अभ्यर्थी परीक्षा रद्द कराने की मांग के लिए आंदोलनरत हो गए. विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आखिरकार सरकार 24 फरवरी को सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला लेने पर मजबूर हुई. छह महीनों में दोबारा परीक्षा लेने के आश्वासन पर अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त हुआ. 

Lok Sabha Election 2024: आगरा में बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल के विरोध में लगे होर्डिंग्स, महापंचायत का भी एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget