एक्सप्लोरर

UP DGP News: प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं, IPS राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी

UP DGP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के तौर पर अभी तक सेवाएं दे रहे प्रशांत कुमार की जगह अब IPS राजीव कृष्णा राज्य की पुलिस के नए डीजीपी होंगे.

UP DGP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग गई है. भारतीय पुलिस सेवा के 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्ण राज्य की पुलिस के नए महानिदेशक होंगे. हालांकि वह भी पूर्ववर्ती डीजीपी प्रशांत कुमार की तरह कार्यवाहक महानिदेशक ही होंगे. अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलेगा, हालांकि 31 मई शनिवार रात, 8 बजे के करीब राजीव कृष्ण की नियुक्ति की जानकारी दी गई है.

पांचवें कार्यवाहक डीजीपी राजीव
राजीव कृष्ण, यूपी के पाचवें कार्यवाहक डीजीपी होंगे. राजीव कृष्ण, सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में गिने जाते हैं. इससे पहले राजीव कृष्ण पुलिस भर्ती परीक्षा जैसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. सूत्रों ने दावा किया कि राजीव कृष्ण आज ही चार्ज संभालेंगे. वह लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का चार्ज लेंगे.

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा, फैसले को हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

 राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजलेंस के पद पर तैनात थे. राजीव कृष्ण, पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. राजीव कृष्ण ने डीजी विजलेंस से पहले मथुरा, इटावा, आगरा, नोएडा और लखनऊ में एसपी/एसएसपी जैसे चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य किया. वह यूपी एटीएस के संस्थापक प्रमुख थे. इसके अलावा, उन्होंने बीएसएफ में आईजी ऑपरेशंस के रूप में कार्य किया, जहां वे 4 वर्षों तक भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर सभी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे.

यूपी के ही निवासी हैं यूपी के नए डीजीपी
उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर निवासी राजीव कृष्ण, का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था. उन्होंने इलेक्ट्ऱॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बीई की पढ़ाई की है.

बतौर डीजीपी, राजीव कृष्ण की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- राजीव कृष्ण, आईपीएस (1991 बैच) उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए हैं. राजीव कृष्ण जी की छवि एक ईमानदार अधिकारी की रही है

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget