एक्सप्लोरर

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब तक घोषित किए जाएंगे परिणाम?

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा मार्च में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, जिसकी बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा.

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश में 60244 पदों पर पुलिस भर्ती मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. पुलिस भर्ती में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी जिलों में संपन्न हो चुकी है. जिसके बाद इस परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है. जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. बोर्ड मार्च महीने में ही नतीजे जारी कर सकता है. 

यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा मार्च में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, जिसकी बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. बोर्ड ने पुलिस भर्ती की दो चरणों में परीक्षा की. पहले चरण लिखित परीक्षा हुई, जिसे पास करने वाले अभ्यार्थियों की दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई. कई जिलों की पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराई गई. 

मार्च महीने में जारी हो जाएंगे परिणाम
शारीरिक दक्षता परीक्षा में क़रीब 1.60 लाख अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिसके बाद ये परीक्षा हुई और अब इस परीक्षा का भी अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है. मार्च महीने में नतीजे आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जो भी अभ्यार्थी इस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें आधारभूत ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा और ये भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी. 

इस भर्ती परीक्षा में 20 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. 60 हजार पदों पर पुलिस भर्ती के बाद यूपी में अन्य पदों पर भर्ती की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. सीएम योगी ने पिछले दिनों ही यूपी विधानसभा में ऐलान किया था कि जल्द ही यूपी में 30 हजार और पदों पर पुलिस की भर्ती होगी. यहीं नहीं इसके बाद अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.  ऐसे में जिन अभ्यार्थियों को इस बार मौका नहीं मिल पाया उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वो अपनी तैयारी जारी रखें. 

संभल की शाही जामा मस्जिद की नहीं हो सकेगी रंगाई-पुताई, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget