एक्सप्लोरर

UP Police भर्ती में आयु सीमा पर सपा से BJP तक, सबने उठाए सवाल, क्या मिलेगी राहत? आई बड़ी जानकारी

Lucknow News: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में 32,679 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गई है.

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग को आयु सीमा में छूट देने का मामला गरम हैं. समाजवादी पार्टी समेत बीजेपी के कई नेता भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं लेकिन, इसके आसार काफी कम है. जानकारी के मुताबिक बोर्ड साल 2023 में हुई भर्ती में पहले ही तीन वर्ष की छूट दी जा चुकी है इसलिए दोबारा राहत नहीं दी जाएगी. 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में 32,679 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गई है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभ्यार्थियों द्वारा सिपाही भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है. प्रदेश सरकार पर इस इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है. 

राज्य सरकार ले सकती है ये फैसला

दरअसल सिपाही भर्ती में आयु सीमा बढ़े या नहीं इसका फैसला पुलिस भर्ती बोर्ड नहीं ले सकता हैं. ऐसे में अब गेंद सरकार के पाले में हैं. सरकार चाहे को आयु सीमा में छूट का ऐलान कर सकती है. लेकिन, इसके लिए सरकार के पास कोई ठोस वजह होना भी जरूरी है. 

इस मामले में ऐसे कुछ नहीं दिखाई दे रहा हैं. अधिकारियों का कहना है कि साल 2023 में 60244 पदों पर सिपाही की भर्ती हुई थी, जिसमें पहले ही अभ्यार्थियों को आयु सीमा में छूट दी जा चुकी है. ऐसे में दोबारा उन्हें कोई राहत मिलेगी इसकी संभावना कम है. 

विरोधी दलों ने भी सरकार से की मांग

बता दें इस पूरे मामला पर सियासत भी देखने को मिल रही हैं. अभ्यार्थियों की इस मांग का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी समर्थन किया है. सपा अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि सरकार की खामियों की वजह से पुलिस भर्ती अनियमित हुई जिसके चलते अभ्यार्थी ओवरएज हो गए. युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार को उम्र में छूट देनी चाहिए. 

वहीं नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद ने भी सीएम योगी चिट्ठी लिखकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने का अनुरोध किया. विरोधी दलों के साथ खुद भारतीय जनता पार्टी के अंदर से भी इसकी माँग उठ रही हैं. बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने भी इस संबंध में सीएम योगी को चिट्ठी लिखी और मानवीय आधार पर आयु में छूट देने की मांग की.  

संभल में बिजली चोरी पर एक्शन, छापेमारी में मिला अंडरग्राउंड मिनी पॉवर स्टेशन, 50 घरों में हो रही थी सप्लाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget