एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मेरठ पहुंचने लगे अभ्यर्थी, एग्जाम सेंटर्स के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मेरठ में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा सेंटर पर छात्रों का आना शुरू हो गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं.

UP Police Exam: यूपी में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से (23 अगस्त) से शुरू होने जा रही है. इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा सेंटर पर बाहरी छात्रों का आना जाना शुरू हो गया है. परीक्षा सेंटर पर छात्र पहुंचकर आसपास का रास्ता भी देख रहें हैं. मेरठ में तमाम सेंटर्स पर बाहरी अभ्यर्थियों की चहल पहल देखी जा रही है.

मेरठ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 36 सेंटर बनाए गए हैं. ज्यादातर सेंटर शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जो बाहरी जिलों या बाहरी प्रदेशों के अभ्यर्थी हैं वो परीक्षा से एक दिन पहले ही सेंटर्स पर पहुंच कर उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं, कुछ लोग गूगल से भी लोकेशन पर पहुंच रहे हैं और कुछ लोग ई रिक्शा और टेंपो से सेंटर्स तक पहुंच रहें हैं.

होटल धर्मशाला सभी फुल हुए
मेरठ में बाहरी अभ्यर्थी होटल और धर्मशाला तलाश रहें हैं लेकिन ज्यादातर होटल और धर्मशाला फुल हो गए हैं, इसकी वजह से अभ्यर्थियों को तमाम दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. मेरठ में जितने भी परीक्षा के सेंटर्स हैं उनके आसपास ज्यादातर सभी होटल और धर्मशाला फुल हो चुके हैं. कई जगह फोन करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. अभ्यर्थी चाहते हैं कि उनका होटल और धर्मशाला सेंटर के पास हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा.

17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
मेरठ में अपने रिश्तेदारों के यहां भी अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कुछ लोग सुबह के वक्त पहुंच गए थे. सभी अभ्यर्थी परीक्षा सेंटर पर समय से काफी पहले ही पहुंचना चाहते हैं. अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर सेंटर देख रहे हैं. सभी की कोशिश है कि सेंटर पर समय से पहले ही एंट्री हो जाए और कोई दिक्कत सामने आना आए.

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में मेरठ में जो 36 सेंटर्स बनाए गए हैं उन पर करीब 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. डीएम दीपक मीणा का कहना है कि सब तैयारी पूरी हैं. कड़ी सुरक्षा में ट्रेजरी से पेपर एग्जाम सेंटर जाएंगे और पूरी निगरानी की जाएगी. हर सेंटर पर एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है. मेरठ में हमारा जो प्लान है उसके हिसाब से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Kannauj Rape Case: नाबालिग से रेप के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह पर एक्शन तेज, रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget