एक्सप्लोरर

UP में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, हर 24 कैंडिडेट पर 1 सीसीटीवी कैमरा

UP Police Exam: प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे सही अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे. इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं.

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज संगम नगरी प्रयागराज में भी हो रही है. प्रयागराज में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां पांच दिनों में दस पालियों में 228720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. यहां प्रत्येक पाली में 22872 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि वह फरवरी में पेपर लीक की घटना को भूलकर नए सिरे से तैयारी कर परीक्षा देने के लिए आए हुए हैं. अभ्यर्थियों ने इस बार किया जा रहे इंतजामों पर संतोष जताया है और कहा है कि इस बार परीक्षा फुल प्रूफ होगी और किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होगी. प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे सही अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे.

इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं. पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है. प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसके साथ ही एसटीएफ भी अलर्ट मोड पर है. तमाम लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं. कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

बसों के मुफ्त सफर का ऐलान
अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बसों के मुफ्त सफर का ऐलान किया है. इसके अलावा रेलवे ने भी खास तैयारियां की है. तमाम अभ्यर्थी एक दिन पहले ही प्रयागराज आ गए थे. कई अभ्यर्थियों ने रेलवे और बस स्टेशनों पर ही रात गुजारी. ज्यादातर अभ्यर्थी सरकार द्वारा इस बार किया जा रहे इंतजारों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं. हालांकि खराब मौसम की वजह से अभ्यर्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा है.

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी पर आज जाएगा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

गोरखपुर के 55 सेन्टरों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी.  प्रत्येक पाली में 24,500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिस्टिक मजिस्ट्रेट की सभी सेन्टरों पर तैनाती की गई है, केंद्र व्यवस्थापकों को भी पूरी तरह से ब्रीफ कर दिया गया है. पुलिस के अधिकारियों की भी परीक्षा पर नजर है, पुलिस कर्मी के साथ ही पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.

उधर, DCP(सेंट्रल लखनऊ)  रवीना त्यागी ने बताया, 'व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं. सभी केंद्रों पर पर्याप्त चेकिंग की व्यवस्था की गई है. जितने भी परीक्षा केंद्र हैं वहां पर CCTV से निगरानी भी की जा रही है सभी बस स्टैंड्स, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशनों पर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं. कुछ होल्डिंग क्षेत्र भी बनाए गए हैं जहां पर कुछ समय के लिए अभ्यर्थी रुक सकते हैं. सिटी बसों और इंटर डिस्ट्रिक बसों की सुविधाएं भी दी जा रही हैं.'

नोएडा में संयुक्त पुलिस आयुक्त शिव हरि मीना ने बताया, 'उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा के संदर्भ में हमारे यहां 18 परीक्षा केंद्र हैं. सभी केंद्रों पर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है. हम सुबह से ही भ्रमणशील हैं. सभी छात्रों को बताया जा रहा है कि उन्हें(केंद्रों के अंदर) क्या ले जाना है और क्या नहीं ले जाना है. ट्रैफिक मैनेटमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त टीमें लगाई गई हैं.'

मुरादाबाद DIG मुनिराज जी. ने बताया, 'मुरादाबाद मंडल में कुल 69 परीक्षा केंद्र हैं. परीक्षा हमारे पांचों जनपद में हो रही है. मुरादाबाद में सबसे अधिक 26 सेंटर हैं. 1 पारी में लगभग 29,000 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे. हमने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है. परीक्षा केंद्र CCTV की निगरानी में हैं. जिलों के आधार पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से निगरानी होगी. इस बार बहुत कम केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है.'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget