एक्सप्लोरर

Balrampur Encounter: कारोबारी से लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जेवर किए बरामद

Balrampur Encounter: बलरामपुर पुलिस ने लूट मामले के पांचों आरोपितों को रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. शनिवार देर शाम कपड़ा व्यवसायी से कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी.

Balrampur Encounter: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लूट मामले के पांचों आरोपितों को पुलिस ने रविवार तड़के राजापुर भरिया जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. शनिवार देर शाम कपड़ा व्यवसायी से कोतवाली नगर क्षेत्र के जुआथान मार्ग पर लूट की घटना हुई थी. पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं. दोनों आरोपियों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है. गोंडा के मालवीय नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी अर्जुन गुप्त से लूटी गई सोने की चेन कीमत करीब डेढ़ लाख, एक अंगूठी और 52230 रुपये नकद बरामद किया है. आरोपियों के पास से हथियार और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. 

कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने की लूट

मामला बलरामपुर के कोतवाली नगर से जुड़ा हुआ है. कपड़ा व्यवसायी अर्जुन गुप्त से लूट की घटना को कार सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था. कपड़ा व्यवसायी तीन साथियों के साथ कार से गोंडा वापस जा रहे थे. बदमाशों ने ओवरटेक कर अर्जुन की कार के आगे अपनी कार लगा दी. एक बदमाश ने अर्जुन के ऊपर हमला कर दिया. हमले में अर्जुन घायल हो गए. बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी और नकदी छीन लिया और फरार हो गए. घटना की सूचना कोतवाली नगर की पुलिस को दी गई. पुलिस ने व्यवसायी के बताए हुलिया और कार के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी. 

मुठभेड़ के बाद पांचों आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी अर्जुन गुप्त से लूट करने वाले पांचों आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया. बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हैं. दोनों का संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक बदमाश गोंडा जिले का निवासी अनिल है. अनिल पर व्यवसायी की रेकी करने का आरोप है. आरोपियों के पास से सोने की चेन, अंगूठी, 52230 रुपये नकद, मोबाइल, तीन अदद तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है. मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है. 

Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, ट्विटर पोल शेयर कर बोले- नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget