एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में बेटे ने पिता की हत्या करने भेजे 11 बदमाश, इस बात को लेकर था नाराज

Mathura Crime News: मथुरा में किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गोली लगी.

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली. दरअसल किशोरी कुंज आश्रम के महंत की कथित तौर पर हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया. इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश जख्मी हो गए. बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे.

बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश

मार्तंड प्रकाश सिंह ने आगे बताया कि स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से विवाद है. बिहार की जेल में बंद दास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी. सिंह ने बताया कि केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था.

पुलिस ने किया 11 लोगों को गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है. गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी टीटू आठ आपराधिक मामलों में शामिल है, बाकी आरोपियों का विस्तृत आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः 
Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 475 के पार, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget