एक्सप्लोरर

Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 475 के पार, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

Noida Air Pollution Update: नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई लेवल बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. आज सबसे ज्यादा एक्यूआई ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया.

UP Air Pollution: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्दी और आसपास के इलाकों में पराली जलाने की वजह से हवा बेहद प्रदूषित हो रही है. पंजाब और हरियाणा के किसान पराली जला रहे हैं, जिसका असर दिल्ली (Delhi) और उससे सटे यूपी के जनपदों में खासतौर से देखने को मिल रहा है. चारों तरफ धूल और धुएं की एक चादर सी छाई है, जिसकी वजह से लोगों को दम घुटना शुरू हो गया है. यही नहीं हालत ये है कि हवा में प्रदूषण की हालत को देखते हुए स्कूलों तक को बंद करना पड़ा है और कहीं ऑनलाइन क्लासेस के शुरू हो गई हैं. 

बुधवार को भी नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई लेवल बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. आज सबसे ज्यादा एक्यूआई ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 475 दर्ज किया गया तो वहीं नॉलेज पार्क-4 का एक्यूआई 472 रहा जो हवा की गुणवत्ता के हिसाब से बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. 

प्रदूषण के चलते स्कूल बंद
गाजियाबाद के लोनी इलाके में भी हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में है, जहां एक्यूआई 440 दर्ज किया गया है और नोएडा सेक्टर 62 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 411 तक दर्ज किया गया है. जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. हवा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद के डीएम ने प्री स्कूल से कक्षा 9 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई होगी. वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 10 नवंबर तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए. 

अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी
प्रदूषण की वजह से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, खासतौर से दमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. मौसम के जानकारों का कहना है कि जब तक हवा या बारिश नहीं होगी तब तक एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आना मुश्किल है. वहीं प्रशासन की ओर से जगह-जगह पानी से छिड़काव किया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया है. 

Ghaziabad: गाजियाबाद में नौवीं तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद, ऑनलाइन होगी क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget