एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: पिटबुल हुआ बेकाबू, पार्क में खेल रहे बच्चे पर किया जानलेवा हमला, चेहरे पर आए 200 टांके

UP News: मामला संजय नगर इलाके का है. पार्क में खेलते वक्त पिटबुल ने बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसके चेहरे पर 200 टांके आए हैं.

Dog Attack In Ghaziabad: गाजियाबाद (Ghaziabad) में आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को शहर में कुत्ते के काटने की लगातार तीसरी वारदात सामने आई जिसमें एक पिटबुल ब्रीड डॉग (Pitbull Breed Dog) ने पार्क में खेल रहे एक बच्चे काट-काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई. घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके चेहरे पर 200 टांके आए हैं.

संजय नगर इलाके का है मामला

गाजियाबाद में पालतू कुत्ते लगातार जनता पर जानलेवा हमला कर रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के  सेक्टर 23 के संजय नगर इलाके का है. यहां रहने वाले पुष्प त्यागी नामक 11 साल के बच्चे पर पिटबुलर पिटबुल ब्रीड डॉग ने जानलेवा हमला कर दिया. यह वारदात उस समय हुई जब बच्चा पार्क में खेल रहा था. बच्चे के चेहरे पर करीब 200 टांके आए हैं और बच्चा फिलहाल बोलने में असमर्थ है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले से बच्चे के परिजनों में काफी रोष है.  बता दें कि कुत्ते द्वारा जानलेवा हमला करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. हाल फिलहाल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिनों पहले नोएडा और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में भी पालतू कुत्ते द्वारा जानलेवा हमला करने की बात सामने आई थी.

पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न कराने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई

वहीं, इस मामले में नगर निगम अधिकारी अनुज सिंह ने बताया पहले भी हमने कार्रवाई की है. हम लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाएं. उन्होंने कहा कि हमने राजनगर एक्सटेंशन में पहले कार्रवाई करते हुए 5000 का जुर्माना लगाया था. उन्होंने कहा कि  संजय नगर सेक्टर 23 में रहने वाले सुभाष त्यागी ने बिना रजिस्ट्रेशन कराए कुत्ते को अवैध रूप से पाल रखा था जिनके ऊपर भी 5000 का दंड लगाया गया. अधिकारी ने कहा कि  गाजियाबाद नगर निगम लगातार डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है. लापरवाई बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पिटबुल प्रजाति कुत्तों में काफी खतरनाक प्रजाति मानी जाती है. एक बार बेकाबू होने पर इसे काबू करना काफी मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें:

Saharanpur News: हाथ जोड़कर एसएसपी ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-साहब अब सुधरना चाहता हूं लेकिन...

Bareilly News: खुले आसमान के नीचे रोते रहे मासूम बच्चे और महिलाएं, 56 घरों पर चला BDA का बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget