एक्सप्लोरर

UP PCS Mains Exam Date 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल आ गया है, जानें कब और कितने पालियों में होगा एग्जाम

यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है. उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अब 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

UP PCS Mains Exam Date 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 को टालने की मांग के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2022 तक किया जाएगा.

परीक्षा तीन-तीन घंटे की दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा  दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. यूपीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का पूरा कार्यक्रम जारी किया है. 

इस बीच यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है. उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अब 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2021 थी. वहीं ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी को मांगे गए दस्तावेज के साथ जमा कराने की अंतिम तारीख 13 जनवरी तक कर दी गई है, जो पहले 4 जनवरी 2022 तक थी. हालांकि आयोग की तरफ से कहा गया है कि अपरिहार्य परिस्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किए जा सकते हैं.

लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में होगी परीक्षा

आयोग ने बताया है कि यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 के सभी वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्रों में दो खंड होंगे. इनमें खंड 1 से प्रश्न संख्या 1 और खंड 2 से प्रश्न संख्या 5 हल करना अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा. वहीं, हिन्दी, उर्दू और संस्कृत भाषा/ साहित्य के दोनों प्रश्न पत्रों में विशेष अनुदेश संबंधित विषय की भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी अंकित किए जाएंगे. आयोग की तरफ से ये भी बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिले में किया जाएगा.

जानें, परीक्षा का पूरा कार्यक्रम

  • 28 जनवरी 2022 को पहली पाली में सामान्य हिन्दी और दूसरी पाली में निबंध
  • 29 जनवरी को पहली पाली में सामान्य अध्ययन 1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन 2
  • 30 जनवरी को पहली पाली में सामान्य अध्ययन 3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन 4
    31 जनवरी को पहली पाली में ऐच्छिक विषय पेपर 1 और दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय पेपर 2

ये भी पढ़ें-

क्या अखिलेश यादव से नाराज हैं जयंत चौधरी? सपा-RLD में सीट शेयरिंग को लेकर आई बड़ी खबर

UP Election 2022: सीएम योगी के मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, जानें- सांसद हेमा मालिनी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget