एक्सप्लोरर

यूपी पंचायत चुनाव : इन जिलों में कम हुईं सीटें, 512 ग्राम पंचायतें घटीं, देखें लिस्ट

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन का काम पूरा हो गया है. नए परिसीमन में यूपी में 512 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं.

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. जिसके तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है. नए परिसीमन के तहत यूपी में 512 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं जबकि 11 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है. इसका मतलब है कि साल 2021 जहां इन जिलों में 58195 ग्राम प्रधान चुने गए थे वहीं इस बार 57694 ग्राम प्रधान बनेंगे. इस नए परिसीमन में प्रदेश के तीन जिलों में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें कम हुई हैं. ये तीन जिले हैं चित्रकूट, आजमगढ़ और देवरिया. 

यूपी में ग्राम पंचायतों की संख्या कम होने की सबसे बड़ी वजह शहरी क्षेत्र का विस्तार होना है. पिछले कुछ सालों में शहरों का विस्तार हुआ है. जानकारी के मुताबिक यूपी में देवरिया में सबसे ज्यादा 64 ग्राम पंचायतें खत्म हुई हैं. दूसरे नंबर पर आजमगढ़ है यहां 49 और तीसरे नंबर पर प्रतापगढ़ जहां 46 ग्राम पंचायतें खत्म हुई हैं. 

किस जिले में कितनी कम हुईं ग्राम पंचायत
यूपी के अलीगढ़ जनपद में 16, अम्बेडकरनगर में 3, अमरोहा में 21, अयोध्या में 22, बलरामपुर में 7, बाराबंकी में 7, बरेली में 5, बुलंदशहर में 5, चित्रकूट में 3, एटा में 6, इटावा में 2, फर्रुखाबाद में 14, फतेहपुर में 19, गौतमबुद्ध नगर में 6, गाजियाबाद में 19, गोंडा में 22, गोरखपुर में 22 और हरदोई में 14 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं. इसके अलावा हाथरस में 1, जौनपुर में 6, खीरी में 1, कुशीनगर में 23, लखनऊ में 3, मथुरा में 9, मऊ में 26, मुजफ्फरनगर में 11, रायबरेली में 8, संतकबीरनगर में 24, शाहजहांपुर में 1, सीतापुर में 11, सोनभद्र में 8, उन्नाव में 4 ग्राम पंचायतें खत्म कर दी गईं. 

11 नई ग्राम पंचायतों का गठन
बहराइच में चार ग्राम पंचायतें समाप्त हुई हैं, जबकि दो नए राजस्व ग्राम बनाए गए हैं, बस्ती में दो ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है ये कोर्ट के आदेश पर किया गया है. इसके अलावा आजमगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर, गोरखपुर, हरदोई, प्रतापगढ़ और उन्नाव में भी एक-एक ग्राम पंचायत का गठन किया गया है. बता दें कि यूपी में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव होने हैं. 

JPNIC का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- बौखला गए हैं ‘बबुआ’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget