एक्सप्लोरर

वाराणसी और कन्नौज में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, पर्चा भरने पहुंचा 'मुर्दा' शख्स

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर वाराणसी और कन्नौज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक पर मुर्दा भी नामांकन करने पहुंचा. नामांकन स्थल पर महिला प्रत्याशी भी नजर आईं.

वाराणसी/कन्नौज: यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक पर पुख्ता इतंजाम दिखे. कोविड गाइडलाइन्स का पालन हो रहा था और महिला प्रत्याशी इस बार दिलचस्पी के साथ नामांकन स्थल पर नजर आईं.

बनाया गया पूछताछ केंद्र खास बात ये रही कि चिरईगांव ब्लॉक पर मुर्दा भी नामांकन करने पहुंचा. सरकारी दस्तावेजों में मृत संतोष कुमार चिरईगांव ब्लॉक पर नामांकन करने पहुंचा. नामांकन स्थल पर लोगों की सुविधा और उनकी समस्याओं के निदान के लिए पूछताछ केंद्र बनाया गया है. जहां से प्रत्याशी नामांकन संबंधी किसी भी समस्या का निदान कर रहे हैं.

नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा चिरईगांव ब्लॉक के मुख्य द्वार पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हैं. नामांकन स्थल के भीतर सिर्फ प्रत्याशी के साथ उसका प्रस्तावक ही प्रवेश कर सकता है. वाहन नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर हैं. किसी को भी बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं है. 12 काउंटर बीडीसी पद के प्रत्याशियों के लिए और 12 काउंटर प्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए बने हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन कराए जा रहे हैं.

कन्नौज जिले में जारी है नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कन्नौज जिले में नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. 28 जिला पंचायत सदस्य, 499 प्रधान पद, 6328 ग्राम पंचायत सदस्य, 676 क्षेत्र पंचायत सदस्य 7 और 8 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. 9 और 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 11 अप्रैल को 3 बजे तक पर्चे वापस लिए जाएंगे. 11 अप्रैल को 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे.

कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नामांकन करने वाले दावेदारों को कोविड नियमों को पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर किसी प्रकार के वाहनों को खड़ा करने की अनुमति है. 5 लोग ही नामांकन के लिए केंद्र में जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

यूपी पंचायत चुनाव: वोटर्स को लुभाने के लिए 100 किलो रसगुल्ले बांटने निकला उम्मीदवार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget