एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जल एवं सीवर परियोजनाओं में आएगी रफ्तार, एसीईओ ने दिए सख्त निर्देश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में वन सिटी वन ऑपरेटर, स्मार्ट जल मीटर और एनटीपीसी को ट्रीटेड वाटर सप्लाई को लेकर कार्यवाहियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विभागीय समीक्षा की है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल एवं सीवर विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए.

बैठक में वन सिटी वन ऑपरेटर योजना को लेकर विशेष चर्चा हुई. इस योजना के तहत पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को सौंपी जाएगी. एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस योजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) तैयार कर रही कंपनी को समय से कार्य पूरा न करने पर चेतावनी दी और जल्द से जल्द दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

टेंडर प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने के दिए निर्देश
समीक्षा के दौरान एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्मार्ट जल मीटर परियोजना को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि पहले चरण में 10% जल कनेक्शनों पर मीटर लगाए जाएंगे. इस कदम से जल की बर्बादी रुकेगी और आपूर्ति व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी. उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से लागू की जा सके.

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जल गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए और कहा कि जलापूर्ति से संबंधित सभी मापदंडों की चेकलिस्ट का सख्ती से पालन किया जाए. वहीं सीवर विभाग की समीक्षा में उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

जल संसाधनों को होगा बेहतर उपयोग
इसके साथ ही एनटीपीसी को शोधित सीवरेज जल की आपूर्ति से संबंधित प्रस्ताव को प्राथमिकता पर लेने की बात कही गई. इसके लिए एमओयू (MOU) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस समझौते से न केवल जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

बैठक में महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, विनोद कुमार शर्मा, प्रभात शंकर समेत सभी संबंधित अधिकारी और मैनेजर उपस्थित रहे. एसीईओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल और सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तय समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए. इस समीक्षा बैठक से साफ है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब जल एवं सीवर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget