एक्सप्लोरर

ई-केवाईसी व फेस रिकग्निशन में लापरवाही पर सख्ती, कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रुका

Noida News: नोएडा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर सख्त एक्शन लेते हुए ई-केवाईसी और फेस रिकग्निशन में देरी होने की वजह से उनका मानदेय रोक दिया गया है.आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की लापरवाही पर हुई कार्रवाई.

Noida News: भारत सरकार की प्राथमिकता वाले फेस रिकग्निशन और ई-केवाईसी कार्य में लापरवाही बरतने पर बाल विकास विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. बाल विकास परियोजना अधिकारी चारू अग्रवाल ने जानकारी दी कि निर्धारित समयसीमा के बावजूद बार-बार निर्देश देने पर भी कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ई-केवाईसी व फेस रिकग्निशन कार्य पूर्ण नहीं किया, जिससे उनका मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.

प्रभावित कार्यकत्रियों में सुनीता (नई आबादी), सरिता (दत्तावाली), संजू (जैतपुर वैशपुर), संजेश (चक्रसेनपुर), अंजू (केमराला), पिंकी (जुनपत), अनीता (गौतमपुरी), इंद्रेश, विमलेश (डबरा), रूपकौर (रायपुर बांगर), शकुंतला, मुथ्यानि, जेडकुसुम, जेडपूनम, जेडसुनीता (सादीपुर चिद्धोली) आदि शामिल हैं.

अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य पात्र लाभार्थियों तक पोषण आहार की पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है. फेस रिकग्निशन और ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि योजना का लाभ केवल पात्र और वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले.

पोषण आहार में हो रही धांधली को देखते हुए सरकार ने ई-केवाईसी और फेस रिकग्निशन के जरिए पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष तौर पर वितरण प्रक्रिया करने के लिए ये फैसला लिया है. अब जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तरफ से इस काम को करने में देरी हुई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका मानदेय रोक दिया गया है जो शीघ्र रिपोर्ट देने के बाद दोबारा मिलेगा.

टीमों द्वारा की गई फील्ड विजिट
चारू अग्रवाल ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय की टीम द्वारा समय-समय पर फील्ड विजिट भी की गईं, लेकिन कुछ कार्यकत्रियाँ अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं दिखीं. ऐसे में अनुशासन और कार्य की गंभीरता बनाए रखने हेतु मानदेय रोकना जरूरी हो गया.

हालांकि, बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कार्यकत्रियों द्वारा शीघ्र कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, उनका मानदेय पुनः निर्गत कर दिया जाएगा. उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और समय से पूरा करें, जिससे लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और शासन की मंशा पूर्ण हो सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget