एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: कानपुर में आज नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद लेंगे शपथ, बीजेपी के ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद

UP Nikay Chunav: कानपुर में आज मंडलायुक्त राजशेखर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय को शपथ दिलाएंगे. इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे. 

UP Mayors Swearing-in Ceremony: यूपी निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद आज चुने गए तमाम नव निर्वाचित मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का दूसरा दिन है. आज कानपुर (Kanpur) में शहर की सरकार के शपथ ग्रहण का समारोह होना है, जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. ये शपथ ग्रहण समारोह आज कानपुर में मोतीझील लॉन में होगा, जिसमें महापौर समेत 110 पार्षद अपने पद की शपथ लेंगे. 

कानपुर में शहर की सरकार के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह 10.30 मिनट से इस समारोह का शुभारंभ होगा. समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों का आयोजन स्थल पर अभी से पहुंचना शुरू हो गया है. इस अवसर पर नगर निगम और मोतीझील को रंग बिरंगे झंडों से सजाया गया हैं. मंडलायुक्त राजशेखर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय को शपथ दिलाएंगे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे. 

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी

मोतीझील लॉन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच तैयार किये गए हैं. पहले मंच पर मेयर का शपथ ग्रहण होगा, दूसरे मंच पर पार्षदों का और तीसरे पर मेयर के रिश्तेदार होंगे मौजूद होंगे. इस हॉल में करीब दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सबसे पहले नवनिर्वाचित प्रमिला पांडेय मेयर पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे. इसके बाद बारी-बारी से सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ लेने के बाद सभी सदस्या विधिवत अपने पदभार को संभालेंगें और काम शुरू कर सकेंगे. 

शपथ ग्रहण के बाद 23 जून तक प्रदेश में सभी नगर निगमों, नगर पालिका और पंचायत बोर्ड बैठक बुलाना आवश्यक होगा. बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की हैं. पार्टी संगठन की ओर से सभी निकाय में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में संबंधित जिलों के प्रभारी भी शामिल होंगे, इसके अलावा यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है. शुक्रवार को मौर्य प्रयागराज में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे वहीं आज ब्रजेश पाठक कानपुर के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

ये भी पढे़ं- New Parliament Building: 'सेंगोल' विवाद में कूदे सपा सांसद शफीकुर्रमान बर्क, नई संसद में स्थापना को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget