एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले सपा में बड़ी सेंधमारी, शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी बीजेपी में शामिल

UP Nikay Chunav 2023: अजय त्रिपाठी ने कहा, जो लोग शिवपाल जी के साथ सपा में वापस आए हैं, उन्हें पूछा ही नहीं जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन की है.

UP Nikay Chunav 2023 Date: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक और बड़ा झटका लगा है. शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बेहद करीबी और सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने आज सुबह (28 अप्रैल) बीजेपी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय भी मौजूद थे.

अजय त्रिपाठी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के खासमखास रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब सपा में शिवपाल यादव की सुनी नहीं जा रही है. उन्होंने दावा किया कि शिवपाल के कहने से लखनऊ में शायद एक भी टिकट नहीं दिया गया. शिवपाल यादव ने जिसकी सिफारिश की उनका टिकट काट दिया गया. लखनऊ में ही 30 से 40 वार्ड के टिकट को लेकर उन्होंने एक सूची दी थी, लेकिन जब सपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो उसमें शिवपाल के सुझाए नामों में से किसी को टिकट नहीं दिया गया. 

निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका

अजय त्रिपाठी ने कहा जो लोग शिवपाल जी के साथ समाजवादी पार्टी में वापस आए हैं. उन्हें अब सपा में पूछा ही नहीं जा रहा है. पार्टी में दरकिनार होने की वजह से उन्होंने सपा को छोड़ने का फैसला लिया और अब वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 

सपा के प्रदेश सचिव रहे अजय त्रिपाठी 2017 में शिवपाल यादव के साथ चले गए थे और प्रसपा में शामिल हो गए थे. इस दौरान वो प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव भी रहे. शिवपाल ने जब समाजवादी परिवर्तन यात्रा निकाली तो उसकी कमान अजय त्रिपाठी ने ही संभाली थी. विधानसभा चुनाव के दौरान अजय ने लखनऊ उत्तर से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, जिसके बाद शिवपाल के निर्देश पर उन्होंने महापौर पद के लिए तैयारी की, लेकिन ये सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई. अजय त्रिपाठी मुन्ना ने प्रसपा से जुड़े कुछ नेताओं को पार्षद का टिकट देने की पैरवी की. उनके सुझाए नामों पर शिवपाल ने मुहर भी लगाई लेकिन किसी को टिकट नहीं दिया गया. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: अतीक-शाइस्ता के बीच 'वो' कौन थी? चौंकाने वाला खुलासा, उमेश पाल की हत्या से पहले माफिया से मिली थी एक महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget