एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 6 बार मिली हार, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, 7वीं दफा AIMIM से चुनाव लड़ने जा रहे परवेज खान

NIkay Chunav 2023: मुरादाबाद के वार्ड 56 के रहने वाले परवेज खान का राजनीतिक जीवन 33 साल का हो चुका है, इन सालों में वो कभी कांग्रेस तो कभी समाजवादी पार्टी, कभी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं.

Moradabad News: लोग नाम कमाने का कोई भी आसान रास्ता मिलने पर उस रास्ते को नहीं छोड़ते हैं. कभी-कभी लोग ऐसे काम को अंजाम देते हैं जिनका जिक्र करना बहुत जरूरी हो जाता है. चुनावी माहौल में मुरादाबाद के परवेज खान नाम के एक शख्स का ऐसा कारनामा सामने आया है जो अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. मुरादाबाद के परवेज़ खान लगातार कई सालों से चुनाव की घोषणा होते ही नामांकन कराकर चुनाव लड़ते चले आ रहे हैं. मगर उनके सिर कभी जनप्रतिनिधि का सेहरा नहीं सजा.

तमाम कोशिशों के बाद भी परवेज खान को जीत हासिल नहीं हुई. हर बार वह नए जोश के साथ नामांकन कराकर चुनावी मैदान में उतरकर चुनाव लड़ते हैं और कभी जीते हुए प्रत्याशी से नंबर 2 या नंबर 3 की पोजीशन पर आकर ठहर जाते हैं. अपने 33 सालों के राजनीतिक करियर में कभी उन्होंने जीत हासिल नहीं की, लेकिन लोगों की तवज्जोह का मरकज जरूर बन गए हैं.

परवेज खान का राजनीतिक करियर 33 साल पुराना
मुरादाबाद के वार्ड 56 के रहने वाले परवेज खान का राजनीतिक जीवन 33 साल का हो चुका है, इन सालों में वो कभी कांग्रेस तो कभी समाजवादी पार्टी, कभी निर्दलीय चुनाव लड़े और हमेशा नंबर दो की पोजीशन पर आकर ठहर गए. मगर यह उनकी क़िस्मत कहिए कि वह कभी इलेक्शन नहीं जीत पाए और इसका उन्हें मलाल भी नहीं है.परवेज़ खान कहते हैं कि मुझे अपने वार्ड के लोगों का भरपूर प्यार मिलता है. कुछ वजह होती है जिसकी वजह से वह कभी जीत नहीं पाए. मगर इस बार वह पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है. 

इस बार परवेज खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. परवेज खान अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.उन्हे यकीन है कि इस बार वो पार्षद का चुनाव जीतकर नगर निगम जरूर पहुंचेंगे और अपने वार्ड की हर छोटी बड़ी समस्या का वक्त रहते समाधान कराएंगे.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक की हत्या के बाद अचानक स्विच ऑफ हो गए 3 हजार फोन, कहीं ये वजह तो नहीं?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget