एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक की हत्या के बाद अचानक स्विच ऑफ हो गए 3 हजार फोन, कहीं ये वजह तो नहीं?

Atiq Ahmad News: बंद हुए कई नंबर अतीक के करीबियों और रिश्तेदारों के हो सकते हैं. अतीक के दूर दराज के रिश्तेदार इसे लेकर डरे हुए हैं और चाहते हैं कि जांच की आंच उन तक न आने पाए.

Atiq Ahmad Killed: यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. यूपी एसटीएफ कई लोगों पर नजर रख रही है और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder Case) के आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है. यूपी पुलिस और एसटीएफ ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है. उमेश के हत्यारों की तलाश में एसटीएफ ने 5 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया था. इसके अलावा कई दूसरे तरीकों से भी जानकारी जुटाई जा रही थी. इस दौरान  एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण सबूत भी हाथ लगे थे. 

3 हजार मोबाइल फोन बंद 
वहीं खबर है कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सर्विलांस पर लिए गए नंबरों में से 3 हजार मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए. इसकी ठीक ठीक वजह का तो पता अभी नहीं चला है, लेकिन इससे जांच करने में बाधा आ रही है. बताया जा रहा है कि बंद हुए कई नंबर अतीक के करीबियों और रिश्तेदारों के भी हो सकते हैं. अतीक के दूर दराज के रिश्तेदार तक इसे लेकर डरे हुए हैं और चाहते हैं कि जांच की आंच उन तक न आने पाए. सवाल यह भी है कि इतने ज्यादा मोबाइल नंबर एकसाथ बंद कैसे और क्यों हो गए. 

ज्यादातर लोग थे रडार पर
अतीक और उसके परिवार की मदद करने वाले कई लोग फरार चल रहे हैं. साथ ही उमेश पाल के हत्यारों के मददगार भी या तो किसी दूसरे रिश्तेदार के घर चले गए हैं या घूमने का बहाना बनाकर प्रदेश छोड़ चुके हैं. एसटीएफ के मुताबिक जो नंबर बंद हुए हैं उनमें से ज्यादातर लोग रडार पर थे, लेकिन इस वजह से उनपर हाथ नहीं डाला जा रहा था कि शायद उनकी वजह से किसी आरोपी का पता चल जाए और उसे पकड़ा जा सके. बता दें कि ये सभी नंबर प्रदेश के 22 जिलों में स्विच ऑफ हुए हैं. हालांकि इसमें सभी नंबर अतीक के गिरोह से जुड़े नहीं हैं. इसमें कई अन्य गिरोह के बदमाशों के भी नंबर हैं.

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद हत्याकांड पर शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget