एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में सिर फुटव्वल, इफ्तार पार्टी के आयोजन पर कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले कानपुर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की क्या हालत है ये किसी से छुपा नहीं हैं बावजूद इसके पार्टी में अंतर्कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है. निकाय चुनाव से पहले कानपुर कांग्रेस में एक बार फिर से पार्टी में घमासान देखने को मिला है. कानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्व धर्म समभाव को मिटाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस की ओर से इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने भी शिरकत की थी, अब कार्यकर्ताओं का कहना है कि होली (Holi) और राम नवमी (Ramnavami 2023) पर तो इस तरह के आयोजन नहीं हुए थे. 

निकाय चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता इन चुनावों में पूरी ताकत से उतरने के दावे कर रहे हैं. इस बीच कानपुर में कांग्रेस में गुटबाजी धरातल पर उतर आई है. घमासान इतना मचा हुआ है कि कांग्रेस का एक गुट ने दूसरे पर सर्व धर्म समभाव को चोट पहुंचाने और बिगाड़ने के आरोप तक लगा दिया है. 

इफ्तार पार्टी के बाद कांग्रेस में कलह

दरअसल, रविवार को कांग्रेस कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी शिरकत की थी. इस दौरान पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिकायत इसकी शिकायत की कि वर्तमान जिला अध्यक्ष नौशाद अली मंसूरी की वजह से पार्टी की सर्व धर्म सद्भाव वाली छवि खराब हो रही है. हर साल होली और रामनवमी पर पार्टी की ओर से आयोजन होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. कांग्रेस कार्यालय में इफ्तार पार्टी का जब आयोजन हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया.

पार्टी के पूर्व अध्यक्षों ने भी पार्टी की परंपराओं को तोड़ने पर एतराज जताया है. उनका कहना है कि एक ओर जहां एमआईएम भाजपा जैसी पार्टियां धार्मिक आधार पर समाज को बांटने में जुटी हैं वहीं अगर कांग्रेस भी ऐसी ही गलत परंपरा का हिस्सा बनती है तो इससे चुनाव में नुकसान होगा. वहीं ज़िलाध्यक्ष नौशाद का कहना है कि कांग्रेस में कुछ भाजपा प्रवृत्ति के लोग आ गए हैं, जो गुटबाज़ी को बढ़ाने और पार्टी को इस वक़्त नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. 

पूर्व अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की माने तो पार्टी की परंपराओं का निर्वहन करना बेहद जरूरी है ताकि किसी कार्यकर्ता को ऐसा ना लगे कि पार्टी में किसी प्रकार का भेदभाव हो रहा है. यह चिंताजनक है शहर अध्यक्ष को चाहिए कि वह पुरानी परंपराओं का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें ताकि पार्टी की छवि को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे. उनका कहना है कि रामनवमी और होली मिलन आयोजन ना होना पार्टी के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि कुछ ही दिनों में निकाय चुनाव भी होने हैं. ऐसे में अगर पूर्व अध्यक्ष से अगर समन्वय बनाकर रखा जाए तो इस तरह की चूक से बचा जा सकता है. जानकारों का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस में कलह मची हुई है इसका फायदा अन्य दलों को जरूर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Noida Corona Update: नोएडा में कोरोना की रफ्तार ने डराया, इस साल पहली बार 300 के पार पहुंचे एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget