एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं पर कांग्रेस नेता नकुल दुबे की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Nikay Chunav 2023: कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने कहा कि इनके जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे वोटों का इजाफा होगा. हमारे कई वार्ड बहुत मजबूत हो जाएंगे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) में सेंधमारी करते हुए नगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह समेत कई नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया. निकाय चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं अब इस मामले पर कांग्रेस के प्रांत अध्यक्ष नकुल दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है. नकुल दुबे (Nakul Dubey) ने कहा कि भाजपा ज्वॉइन करने वाले कांग्रेसी पिछले 6 महीने से अपना रंग रूप दिखा रहे थे. मैंने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानें. 
 
कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने कहा कि इनके जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे वोटों का इजाफा होगा. हमारे कई वार्ड बहुत मजबूत हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को निष्काषित कर दिया गया है. दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह, नगर निगम चुनाव प्रभारी रणवीर सिंह कलसी, शहर महासचिव संजय गिरी समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, लेकिन अब नकुल दुबे का कहना है कि इससे उनकी पार्टी को असर नहीं पड़ेगा. 
 
ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना
नकुल दुबे ने कहा कि चुनाव शुरू होते ही आचार संहिता लग जाती है. दूसरी आचार संहिता भारतीय जनता पार्टी चलाती है. अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके, बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों को तोड़ती है. भाजपा की हरकतें सब जानते हैं. नकुल दुबे ने ब्रजेश पाठक का नाम लिए बगैर कहा कि जिन्होंने उन्हें बीजेपी ज्वाइन कराई है उनका रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए. कोई नई बात नहीं है.
 
भाजपा ज्वाइन करने पर कही ये बात
निवर्तमान नगर अध्यक्ष के उपेक्षा का आरोप लगाने पर नकुल दुबे बोले कि उन्होंने मेरे घर पर बैठकर पूरे लखनऊ की सूची बनाई थी. हमने इनको सम्मान दिया और हमसे यही गलती हो गई. पूरी पार्टी किसी के हिसाब से चले ऐसा नहीं हो सकता. उन्होंने 6 महीने पहले से ही अपना रंग रूप दिखा दिया था. मैंने उन्हें समझाया लेकिन नहीं माने. दूसरे नगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू के लिए कहा कि उनका इतिहास रहा है कि वो एक बार भाग कर दूसरी पार्टी में चले गए थे. फिर वापस आए. इन लोगों के जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा. बल्कि वोटों का इजाफा होगा. हमारे कई वार्ड और मजबूत हो जाएंगे. हम लोग चुनाव जीतेंगे.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget