एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, पहले चरण में इतनों ने दाखिल किया नामांकन

UP Nikay Chunav 2023 Date: पहले चरण में 37 जिलों में चुनाव होना है. पहले चरण के 10 नगर निगम में 30 से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इनमें सभी पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं

UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ (Lucknow) शहर की सरकार बनाने की दौड़ में करोड़पतियों की भी लंबी कतार लगी हुई है. महापौर (Mayor) से लेकर पार्षद तक बड़ी संख्या में करोड़पति प्रत्याशी इस रेस में शामिल हैं. लखनऊ में बसपा (BSP) की महापौर प्रत्याशी शाहीन बानो (Shaheen Bano) के पास 27 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. वहीं लखनऊ से करोड़पतियों की इस रेस में दूसरे नंबर पर नाम है कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार संगीता जायसवाल का जो 7 करोड़ की मालकिन है. सत्ताधारी दल यानी भाजपा (BJP) प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) का नाम भी इस सूची में शामिल है. उनके पास भी 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. 

पहले चरण में 37 जिलों में चुनाव होना है. पहले चरण के 10 नगर निगम में 30 से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वाराणसी (Varanasi) में भाजपा, कांग्रेस व बसपा तीनों पार्टियों के महापौर पद के उम्मीदवार करोड़पति हैं. ऐसे ही मुरादाबाद में सपा, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी करोड़पति के सूची में शामिल है. चुनाव में प्रत्याशी तय सीमा से ज्यादा खर्च न कर सके इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की भी निगाह बनी है. इसे लेकर आयोग की तरफ से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं. बकायदा उड़नदस्ता बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया है.

जानें 2017 में कितने करोड़पति जीते 

अब बात करते हैं 2017 के नगर निकाय चुनाव की जिसमे में 586 ऐसे उम्मीदवार जीते थे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से अधिक थी. महापौर की 16 सीटों के लिए चुनाव हुआ था जिसमें से 13 सीटों पर करोड़पति उम्मीदवार जीते. बात अगर पार्षद की करें तो 129 ऐसे पार्षद बने जो करोड़पतियों की सूची में शामिल रहे. इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष में 80, नगर पालिका सदस्य में 100, नगर पंचायत अध्यक्ष में 102 और नगर पंचायत सदस्य में 162 लोग ऐसे थे जिनकी संपत्ति एक करोड़ से अधिक थी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कितने करोड़पति प्रत्याशी बाजी मारते हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अपनी ही सरकार पर भड़के नंद गोपाल नंदी, सपा नेता रईस चंद्र के BJP जॉइन करने पर क्यों जताई नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget