एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव का प्रचार थमने के बाद भी एक्टिव है बीजेपी, वॉर रूम से हर चीज पर रख रही नजर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बने वॉर रूम में एक भारी-भरकम टीम है. इसमें बूथ विजय अभियान को लेकर अलग अलग केबिन बने हैं.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार भी थम चुका और 11 मई को इसके लिए मतदान होगा. लेकिन हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी अब भी उतनी ही सक्रिय है जितना कि प्रचार होने तक थी. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यालय में बने वॉर रूम से एक एक चीज पर निगरानी रखने के साथ ही जिला स्तर पर नीचे तक कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश पहुंचा रही है. एबीपी गंगा की टीम आज बीजेपी के इस वार रूम में पहुंची और जाना कि आखिर कैसे भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर काम करती है और अपनी रणनीति को नीचे के कार्यकर्ता तक पहुंचाती है.

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बने वॉर रूम में एक भारी-भरकम टीम है. इसमें बूथ विजय अभियान को लेकर अलग अलग केबिन बने हैं. इसके अलावा बीजेपी जो प्रचार के दौरान रथयात्रा निकालती है उसको लेकर एक अलग टीम है जो इससे जुड़े सारे काम, प्रचार से जुड़े काम देखती है. यहां एक टीम बीजेपी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठ के साथ समन्वय बनाकर उनके कार्यक्रम तय करने और उन्हें अमलीजामा पहनाने का काम करती है. यहां बना कार्यक्रम विभाग और समन्वय विभाग मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम तय करते हैं. इसमें मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जिम्मेदारी अलग पदाधिकारी को जबकि बाकी नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अलग पदाधिकारियों के पास है.

प्रचार के बाद अब इस वॉर रूम से यह रणनीति तैयार की जा रही है कि कैसे मतदान के दिन अधिक से अधिक वोटर अपने घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे. इसके लिए वॉर रूम से प्रत्येक संबंधित जिले को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. यह निर्देश नीचे बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख को पहुंचा दिए गए हैं. यह भी काम चल रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी परिवार की वोटर पर्ची मिल जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोग मतदान करने पहुंचे. इस वॉर रूम में प्रोफेशनल्स की पूरी टीम है जिनके पास वोटर से लेकर और सभी क्षेत्रों से जुड़े समीकरण और जरूरी डेटा भी है.

UP Politics: 'शाइस्ता को माफिया बताने पर रो रहे अखिलेश यादव', बीजेपी सांसद का सपा अध्यक्ष पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget