एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अरविंद केजरीवाल के घर का सवाल सनुकर असहज हो उठे संजय सिंह, दिया ऐसा जवाब

Ayodhya News: आप नेता संजय सिंह से जब पत्रकारों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर सवाल किया तो वो असहज हो गए और उल्टा पत्रकारों से ही सवाल पूछने लगे.

UP Nikay Chunav 2023 Date: अयोध्या (Ayodhya) में नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) मीडिया के सवालों से असहज दिखाई दिए. दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों पर आप की राजनीति से लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर को लेकर पूछे गए हर सवाल से संजय सिंह बचते हुए नजर आए और सवालों का जवाब घुमाने की कोशिश करते रहे. 

आप नेता संजय सिंह से जब दिल्ली की शराब नीति में उनका नाम आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये झूठ है. ईडी ने तीन दिन पहले ही इस मामले में माना है कि उनसे गलती हुई है. इस पर जब उनसे पूछा गया कि चार्जशीट में आपका नाम तीन जगह है केवल एक जगह आबकारी आयुक्त के स्थान पर आपका नाम लिख गया था जिसके संशोधन के लिए ED ने स्पष्टीकरण का पत्र कोर्ट में दिया गया है तो उन्होंने कहा जो नाम तीन जगह लिखा हुआ है उसके आधार पर कोई अपराध मेरे ऊपर बनता ही नहीं है जो बयान लिए गए हैं वह जबरन और धमका कर लिए गए हैं मैं नरेंद्र मोदी को चैलेंज करता हूं कि इस जन्म में नहीं अगले जन्म में भी जांच कराते रहिएगा भ्रष्टाचार का कोई आरोप मेरे ऊपर साबित हो तो दस गुना ज्यादा सजा दें. 

पहलवानों के धरने पर बोले संजय सिंह

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को चारपाई पहुंचाने के सवाल पर आप सांसद ने कहा कि वहीं हमारे मुख्यमंत्री गए थे, दो मंत्री गए थे खिलाड़ियों ने कहा कि बारिश के कारण रात में दिक्कत होती है तो चारपाई भेजी गई, इसमें क्या दिक्कत है. चारपाई भेजने का जो आरोप है वह गलत और संवेदनहीनता है. पीटी उषा से हुई अभद्रता पर संजय सिंह ने कहा कि जब खिलाड़ी आरोप लगा रहे हैं उन्होंने एप्लीकेशन दी है तो उनको उसी आधार पर बात करनी चाहिए थी. इसी के साथ जब उनका ध्यान बृज भूषण शरण सिंह और मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानों की तरफ दिलाया गया तो उन्होंने कहा, जांच हो रही है किससे बयान लिया गया किसी से पूछताछ की गई और दिल्ली सरकार कब जांच शुरू करेगी मंत्री जी को पता हो तो बता दें. 

वहीं जब उनसे पूछा गया कि जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ी सीधे ओलंपिक की तैयारी की बात करते हैं और बृज भूषण शरण सिंह कहते हैं कि अगर नेशनल खेले बिना खिलाड़ी ओलंपिक किया एशियाड खेलने चले जाएंगे तो जिले से लेकर नेशनल तक के गेम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का क्या होगा. इसको लेकर उन्होंने नियम बनाए इसलिए खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं तो इस पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है और व वो इस पर कोई जवाब दे सकते हैं. ये खिलाड़ियों के आरोप बड़ा मुद्दा है, उसकी जांच कैसे होगी ये मुद्दा है. 

केजरीवाल के घर का सवाल सुनकर हुए असहज

पत्रकारों ने जब केजरीवाल के घर को लेकर संजय सिंह से पूछा तो असहज हो गए और सवाल को जवाब देने की बजाय उल्टा सवाल पूछने लगे कि रमन सिंह का मकान कितने में बना आपको पता है, मोदी जी का मकान कितने में बना आपको पता है 1200 करोड़ में बना है. 12-12 करोड़ की छह कारें पीएम के काफिले के लिए खरीदी गई हैं. संजय सिंह ने कहा इस समय मुद्दा अडानी है, मुद्दा जेपीसी है, जंतर-मंतर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का धरना चल रहा है उससे ध्यान भटकाने के लिए नई-नई चीजें लाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: मेरठ में मायावती के इस दांव से टेंशन में आई बीजेपी और सपा, ऐसा हुआ तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget