एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए बागी बने मुसीबत, टिकट न मिलने पर पार्टी से की बगावत

Ayodhya Nikay Chunav 2023: अयोध्या में निकाय चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह मिल चुका है. इस बार अयोध्या में निकाय चुनाव में बगावत की जंग देखी जा रही है.

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी है और अब निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह मिल चुका है. इस बार अयोध्या में निकाय चुनाव में बगावत की जंग देखी जा रही है. बीजेपी(BJP) से बगावत करने वाली निर्दलीय पार्टी शंख के चुनाव चिन्ह से लड़ रहे हैं. अयोध्या में इस बार निकाय चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है क्योंकि महापौर पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में उतरे है. इस बार अयोध्या से किसको मेयर का ताज मिलेगा यह अयोध्या की जनता 11 मई को तय करेगी लेकिन यह जरूर है कि इस बार अयोध्या में बगावत की जंग छिड़ चुकी है.

टिकट न मिलने पर अफसोस नहीं:  महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा

अयोध्या के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि "बगावत नहीं है. लोगों में केवल भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़कर सदन में पहुंचने के लिए जिज्ञासा है. उस जिज्ञासा के कारण पार्टी में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है. उन उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई लेकिन टिकट किसी एक को मिलना था. इसको लेकर लगता है कि लोगों में बगावत है. टिकट नहीं मिला लेकिन जो सही बात है वह यह है कि कहीं भी कोई भी बगावत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी अयोध्या नगर निगम चुनाव अच्छे बहुमत से जीतने जा रही हैं." 

उन्होंनें आगे कहा कि "मैं एक लंबे समय से, 20 वर्षों के आसपास भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह दूसरा या तीसरा टर्न था जब मैंने पार्टी से टिकट के लिए निवेदन किया था लेकिन मेरा टिकट नहीं हो पाया.  इसमें कोई भी बुरा मानने की आवश्यकता नहीं है. किसी भी अफसोस की जरूरत नहीं है क्योंकि पार्टी सब विचार-विमर्श करके टिकट करती है और मुझे लगता है कि पार्टी में कहीं न कहीं शीर्ष नेतृत्व ने हमारे प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी जी को इस चुनाव के लिए अच्छा महसूस किया होगा. इसके कारण इसकी घोषणा की गई है. हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर  चुनाव लड़ रहे हैं. मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत से चुनाव जीतेगी. शरद पाठक बाबा की पत्नी ने नॉमिनेशन किया है. इसकी सूचना पार्टी और शीर्ष नेतृत्व को भी है. हम सब की बातचीत उनसे चल रही थी. अभी भी बातचीत चल रही है. पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं. शरद पाठक से निरंतर बातचीत का सिलसिला चल रहा है और मुझे ऐसा विश्वास है कि आने वाले दिनों में शरद पाठक बाबा का जो समर्थन है वह भारतीय जनता पार्टी के लिए होगा क्योंकि शरद पाठक बाबा निश्चित रूप से एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता है. जो भी राष्ट्रवादी कार्यकर्ता होगा निश्चित रूप से वह अंत तक भारतीय जनता पार्टी के साथ में खड़ा होगा, मुझे विश्वास है."

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या मेयर चुनाव में बीजेपी के लिए मुसीबत बने बागी? सपा उम्मीदवार ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
Embed widget