एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023 Voting Highlights: यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 38 जिलों में कुल 53 फीसदी मतदान

UP Nikay Chunav 2023 Highlights: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. राज्य के बीच 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालें जा रहे हैं.

Key Events
UP Nikay Chunav 2023 2nd Phase Voting Live Updates UP Civic Polls Percentage 38 Districts BJP SP BSP UP Nikay Chunav 2023 Voting Highlights: यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 38 जिलों में कुल 53 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग
Source : ABP LIVE

Background

UP Civic Polls 2nd Phase Voting Highlights: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में गुरुवार को मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है और वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि 11 मई को प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और अमेठी समेत 38 जिलों में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है.

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के आकलन की कसौटी के रूप में देखा जा रहा है. इन चुनाव के लिए प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रमुख नेताओं और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी. चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण के तहत गत चार मई को मतदान हुआ था. चुनाव परिणामों की घोषणा आगामी 13 मई को की जाएगी.

1.92 करोड़ से अधिक वोटर्स
राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे. दूसरे चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या नगर निगमों के महापौर का भी चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुमार ने बताया कि नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार तथा इनके 3,459 सदस्यों के पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सात नगर निगमों-मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर और अयोध्या में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6,111 मतदेय स्थल एवं 1,798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसी तरह 95 नगर पालिका परिषदों में 8,198 मतदेय स्थल तथा 2,537 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कुमार ने बताया कि 268 नगर पंचायतों और 3,495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5,309 मतदेय स्थल एवं 2,043 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

22:52 PM (IST)  •  11 May 2023

दूसरे चरण में 38 जिलों में कुल 53 फीसदी मतदान

यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में वोटिंग हुई, इस चुनाव में कुल 53 फीसदी मतदान हुआ. जिसमें कानपुर देहात में सबसे अधिक 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद हमीरपुर में 66.9 प्रतिशत मतदान हुआ और संतकबीर नगर में 62.42 प्रतिशत मतदान हुआ.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget