एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हुई सपा, पार्टी नेताओं को दिया ये निर्देश

UP Nikay Chunav 2022 को लेकर अब सपा भी सक्रिय हो गई है. पार्टी नेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची चेक कर लें. सभी नेताओं को मतदाताओं से जुड़े रहने को भी कहा गया है.

UP Nikay Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग नंवबर के पहले हफ्ते में चुनाव का एलान कर सकता है और नवंबर के आखिरी हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं. निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी भी सक्रिय हो गई है. पार्टी नेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची चेक कर लें. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, निवर्तमान जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों सहित नेताओं को अपने क्षेत्र की सूची चेक करने को निर्देश दिया है. मतदाता सूची संशोधित कराने के लिए 1 महीने से बीएलओ घर-घर जा रहे हैं. सभी नेताओं को मतदाताओं से जुड़े रहने का भी निर्देश दिया गया है.

समाजवादी पार्टी ने नेताओं के बीच गुटबाजी खत्म करने को लेकर भी नई रणनिति तैयार की है. सपा अब विधायकों के नेतृत्व में निकाय चुनाव लड़ेगी. विधायकों को पड़ोसी जिले जिम्मेदारी की दी गई है. वहीं, निकायवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं.सूत्रों के मुताबिक, जहां पर विधायक नहीं है वहां पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. लखनऊ में तीन जबकि अन्य निगमों में दो या एक विधायक जिम्मेदारी निभाएंगे. विधायकों को अपने जिले की जगह दूसरे जनपद में पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसके साथ में विधायकों की संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा ली जाएगी.

इन तीन विधायकों के पास लखनऊ की जिम्मेदारी
लखनऊ की जिम्मेदारी 3 विधायकों फरीद महफूज किदवई, अमिताभ बाजपेई और धर्मराज सिंह को सौंपी गई है. इसी तरह अलीगढ़ में विधायक नवाब जान और विधायक राम खिलाड़ी सिंह को जिम्मेदारी दी गई. कानपुर में विधायक विशंभर सिंह यादव, रविदास मेहरोत्रा और चंद्र प्रकाश लोधी को जिम्मेदारी दी गई है. गोरखपुर में विधायक राममूर्ति वर्मा और संग्राम सिंह को जिम्मेदारी मिली है.

वाराणसी में विधायक मनोज पांडे को मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा, वाराणसी में विधायक मनोज पांडे, जाहिद बेग और आर के वर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है. साथ ही साथ अयोध्या में विधायक अतुल प्रधान और कमाल अख्तर को जिम्मेदारी मिली है. बता दें नाम कटवाने व जुड़वाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है.

Mulayam Singh Yadav: पहले पिता, फिर परिवार और अब..., अखिलेश यादव ने फिर किया ट्वीट, अब ये तीन तस्वीरें की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget