एक्सप्लोरर

Meerut Clash: मेरठ में दो समुदायों के बीच पथराव मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने बताई बवाल की असल वजह

Meerut Clash: मेरठ में पथराव की घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह के साथ पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया.

Stone Pelting in Meerut: मेरठ (Meerut) के हरिनगर इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए. घटना के एक दिन बाद पुलिस (Meerut Police) ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) देखने के बाद पता लगा है कि झगड़ा होली के चन्दे को लेकर नहीं, बल्कि शराब के नशे में हुआ है.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में हिन्दू और मुस्लिम लड़के शराब के नशे में एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर झूमते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि झगड़ा शराब पीकर हुआ है और होली से संबंधित कोई मामला नहीं है. अधिकारी के अनुसार, घटना के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही हैं. सजवाण ने कहा कि रविवार की घटना के बाद आज इलाके में पूरी तरह शांति रही. मेरठ में पथराव की घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह के साथ पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया.

जानें रविवार को क्या हुआ था?

दरअसल मेरठ के हरिनगर इलाके में रविवार शाम मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं. जिसके बाद पथराव शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हालात को काबू में लाया गया. इस पथराव में छह लोग घायल हो गए. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था. फिलहाल हालात नियंत्रण में है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार का पर कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने बताया 2024 के लिए क्या है रणनीति, कांग्रेस पर किया बड़ा दावा, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget