एक्सप्लोरर

सोनभद्र में 8 साल की रेप पीड़िता को लेकर इंतजार करती रही पुलिस, घंटों बाद भी जिला अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर

Sonbhadra News: सोनभद्र में उस वक्त संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गई जब एक 8 साल की रेप पीड़िता को लेकर पुलिस घंटों जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार करती रही लेकिन डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंचे.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां के ओबरा थाना क्षेत्र में एक आठ साल की रेप पीड़िता बच्ची को लेकर पुलिस (Police) घंटों इलाज के लिए इंतजार करती रही लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर (Doctors) मौजूद नहीं था. तीन घंटे बाद भी जब डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने एसपी को फोन किया और फिर एसपी ने सीएमओ को फोन कर उठाया, जिसके बाद वो आनन-फानन में हाफ पैंट-टीशर्ट पहने अस्पताल पहुंचे, लेकिन फिर भी देर रात तक बच्ची का मेडिकल नहीं हो पाया. इस घटना ने एक बार फिर से यूपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रेप पीड़ित बच्ची को लेकर डॉक्टरों का इंतजार करती रही पुलिस

सोनभद्र में उस वक्त संवेदनहीनता की हद पार हो गई. जब यहां के ओबरा थाना क्षेत्र 8 साल की मासूम रेप पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची. उस वक्त अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था. जिसकी वजह से पुलिस घंटों उस तड़पती बच्ची को लेकर इंतजार करती रही. 3 घंटे गुजर जाने के बाद भी जब वहां कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा और बच्ची का मेडिकल नहीं हो पाया तो पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों दी. ओबरा थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने फोन कर इसकी जानकारी एसपी डॉ यशवीर सिंह को दी, जिसके बाद वो भी जिला अस्पताल पहुंच गए.

मौके पर पहुंचे एसपी ने सीएमओ को फोन किया

एसपी के जिला अस्पताल पहुंचते ही पुलिस महकमा जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गया. इस बीच एसपी ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी. पूरे मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ के भी हाफ पेंट टी-शर्ट में जिला अस्पताल पहुंचे गए. उन्होंने जब देखा कि वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है तो उन्होंने सीएमएस से फोन पर बात की. इसके बावजूद भी मेडिकल के लिए महिला डॉक्टर भेजने की बात कहकर सीएमएस जिला अस्पताल नहीं पहुंचे ही नहीं.

UP Monsoon Session: विधानसभा में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर यूं साधा निशाना

घंटों बाद भी जिला अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर

ओबरा थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया की जिला अस्पताल से लगभग 70 किलोमीटर दूर से पीड़िता को लेकर पहुंचे थे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता का मेडिकल नहीं हो सका. सीएमओ ने सीएमएस पर अपनी जिम्मेदारियों से बचने और जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप लगाया. सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल की हर समस्या के लिए उन्हें ही फोन किया जाता है. सीएमएस ने आज लापरवाही की हद कर दी वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे. 

जिला अस्पताल में देर रात बच्ची का मेडिकल नहीं हो पाया. पुलिस भी बच्ची को लेकर वहां इंतजार करती रही सीएमओ भी डटे रहे बावजूद इसके जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल था. इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें- 

जौहर विश्वविद्यालय में जमीन के नीचे दबी मिली नगर पालिका की सफाई मशीन, आजम खान समेत चार पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कलेक्टर से मत डरियो, ये तनखइया हैं’ आजम खान को भारी पड़ा ये बयान, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
‘कलेक्टर से मत डरियो, ये तनखइया हैं’ आजम खान को भारी पड़ा ये बयान, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
वाराणसी को मिली आधुनिक हॉकी टर्फ की सौगात, ओलंपियन ललित उपाध्याय करेंगे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन
वाराणसी को मिली आधुनिक हॉकी टर्फ की सौगात, ओलंपियन ललित उपाध्याय करेंगे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी योगी सरकार को सलाह, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बीच उठाएं कदम
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी योगी सरकार को सलाह, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बीच उठाएं कदम
बस्ती रजिस्ट्री ऑफिस में पुश्तैनी जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पिता के सामने भिड़े परिवार के लोग
बस्ती रजिस्ट्री ऑफिस में पुश्तैनी जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पिता के सामने भिड़े परिवार के लोग

वीडियोज

पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
Mango Storage Tips: क्या फ्रिज में रखने चाहिए आम? जानें इन्हें स्टोर करने का बेस्ट तरीका
क्या फ्रिज में रखने चाहिए आम? जानें इन्हें स्टोर करने का बेस्ट तरीका
Arshdeep Singh Controversy: नस्लीय टिप्पणी करने पर कितनी होती है सजा, इसको लेकर क्या है कानून?
नस्लीय टिप्पणी करने पर कितनी होती है सजा, इसको लेकर क्या है कानून?
OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस
OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस
Embed widget