एक्सप्लोरर

Fatehpur: फतेहपुर में खून के रिश्ते पर दाग! चचेरे भाई को फंसाने के लिए बेटे ने कराई पिता की हत्या

UP News: फ़तेहपुर में पुलिस ने सनसनीखेज सेवानिवृत्त वार्ड ब्वॉय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार चचेरे भाई को फंसाने के लिए बेटे ने अपने ही पिता की हत्या करवाई थी.

Fatehpur Murder News: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां खून के रिश्ते एक बार फिर दागदार हो गए, बताया जा रहा है कि चचेरे भाई को फंसाने के लिए एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या करवा डाली. पुलिस ने सनसनीखेज सेवानिवृत्त वार्ड ब्वॉय हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए अभियुक्त पुत्र समेत तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है. पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया. मामले में एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया की 15 अक्टूबर की शाम शहर क्षेत्र के आबूनगर चौकी के मुहल्ला ककरहा निवासी सेवानिवृत्त वार्ड ब्वॉय हरिओम गुप्ता की साइकिल से दूध लेने जाते समय रास्ते में जिला उद्योग केंद्र के निकट अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने अपने भतीजे ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था.

चचेरे भाई को फंसाने के लिए करवा दी पिता की हत्या

एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी और सर्विलांस इंटेलीजेंस विंग के सहयोग से घटना की गहनता से छानबीन की गई. सीसीटीवी फुटेज से उपलब्ध साक्ष्य से मृतक के पुत्र दीपू उर्फ दिलीप गुप्ता पर संदेह पैदा हुआ. उन्होंने बताया कि दीपू ने योजनाबद्ध तरीके से चचेरे भाई ज्ञानेंद्र गुप्ता को फंसाने के उद्देश्य से अपने साथी कल्लू पाल उर्फ कपिल से पिता हरिओम गुप्ता पर गोली चलवाकर हत्या करवाई. 

पुलिस ने बरामद किया हथियार

इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त कल्लू पाल उर्फ कपिल की गिरफ्तारी करते हुए उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस की बरामदगी कर दी. इसके साथ ही पुलिस ने उसके एक अन्य साथी अभियुक्त अनुज कुमार के घर से दीपू को हिरासत में ले लिया. जहां से उन्हें विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया.

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त दीपू शातिर अपराधी है. जिसके विरूद्ध हत्या सहित गंभीर अपराध के करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं. उन्होंने बताया कि मुकदमें में रंजिशन अपने चचेरे भाई ज्ञानेंद्र गुप्ता को फंसाने के उद्देश्य से पिता हरिओम गुप्ता की हत्या की योजना अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी. एएसपी ने बताया कि अभियुक्त दीपू ने अपने ताऊ उमाशंकर गुप्ता की हत्या के मुकदमें में माह नवंबर 2022 से जमानत पर रिहा हुआ था.

यह भी पढ़ेंः 
UP Free LPG Cylinders: दिवाली पर सीएम योगी का तोहफा, सरकार ने की साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget