एक्सप्लोरर

UP News: मुख्तार अंसारी से पूछताछ का आज छठा दिन, 3 अहम बिंदुओं पर ईडी करेगी सवालों की बौछार

Mukhtar Ansari News: पूछताछ में मुख्तार अंसारी जांच एजेंसी को सहयोग नहीं कर रहा है. वो ज्यादातर सवालों पर या तो चुप्पी साध लेता है या 17 सालों से जेल में होने का हवाला देकर बचने की कोशिश करता है.

Mukhtar Ansari Interrogation: मनी लांड्रिंग केस (Money Laundering Case) में पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को ईडी (ED) इन दिनों अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. मुख्तार से ईडी की पूछताछ का आज छठा दिन है. जांच एजेंसी आज भी कई अहम बिंदुओं पर बाहुबली से पूछताछ कर रही है, हालांकि अब तक हुई पूछताछ में ईडी की टीम मुख्तार अंसारी से कोई खास जानकारी हासिल नहीं कर सकी है.
 
मुख्तार अंसारी से छठे दिन की पूछताछ में ईडी का मुख्य फोकस तीन बिंदुओं पर है. जांच एजेंसी आज वीडियो क्लिप्स के साथ मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर रही है, ये वीडियो क्लिप्स मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी, साले आतिफ रज़ा उर्फ सरजील और सांसद भाई अफजाल अंसारी समेत कई अन्य करीबियों के बयानों से जुड़ी हुई है. दरअसल ईडी ने पिछले दिनों जब इन लोगों से पूछताछ की थी तो उनके बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई थी. जांच एजेंसी आज इन्हीं वीडियो को दिखाकर मुख्तार अंसारी से उन बयानों को वेरीफाई कर उन्हें क्रॉस चेक कर रही है.
 
पूछताछ में इन सवालों पर फोकस
ईडी की टीम इसके साथ ही मुख्तार अंसारी से उस मोबाइल सिम कार्ड के बारे में भी जानकारी ले रही है, जिसे वह पिछली बार बांदा जेल में रहते हुए इस्तेमाल करता था. ईडी को जानकारी मिली है कि यह सिम कार्ड प्रयागराज के लक्ष्मण मार्केट की एक दुकान से फर्जी नाम व पते पर इश्यू कराया गया था. ईडी यह जानना चाहती है कि आखिरकार सिम कार्ड को किसने और कब मुख्तार अंसारी तक जेल में पहुंचाया था.
 
ईडी की टीम इसके अलावा पूर्वांचल के एक बाहुबली सांसद से मुख्तार अंसारी व उसके परिवार के रिश्तो के बारे में भी पूछताछ कर रही है. ईडी की टीम यह जानना चाहती है कि मुख्तार अंसारी के परिवार से इस सांसद के किस तरह के संबंध हैं. दोनों के बीच आर्थिक लेनदेन क्यों होता था. दोनों के बीच वित्तीय संबंध कैसे रहे हैं और क्या सांसद व उसके परिवार के नाम की कई संपत्तियां मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति तो नहीं है. पूर्वांचल का यह सांसद भी इन दिनों यूपी की एक जेल में बंद है. सांसद को पहले मुख्तार अंसारी के बेहद करीबियों में माना जाता था, हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्तो में कुछ तल्खी आने की बातें कहीं जाती हैं.
 
सवालों से बचने की कोशिश कर रहा है मुख्तार
ईडी सूत्रों का दावा है कि मुख्तार अंसारी जांच एजेंसी को कतई सहयोग नहीं कर रहा है. वह ज्यादातर सवालों पर या तो चुप्पी साध लेता है या फिर पिछले 17 सालों से जेल में होने की वजह से कोई भी जानकारी नहीं होने की बात करता है. ईडी ने इससे पहले शुरुआती पांच दिनों में मुख्तार अंसारी से उसकी फरार पत्नी अफशां अंसारी के लापता होने, परिवार व ससुराल की विकास कंस्ट्रक्शन व आकाश कंस्ट्रक्शन कंपनियों के गठन, वित्तीय लेनदेन और सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर वेयर हाउस बनाए जाने के साथ ही देश के कई हिस्सों में अर्जित की गई संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ की थी. ईडी मुख्तार अंसारी से की गई पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करा रही है. मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेगा.
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget