एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में हुए करोड़ों की लूट कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Unnao Crime: उन्नाव में एक आरा मशीन के संचालक ने उधारी का पैसे देने से बचने के लिए खुद को गोली मार ली. उसने ये सब एक प्लान के तहत किया. अब पुलिस ने फर्जी लूट कांड मामले से पर्दा उठाया है.

Unnao Crime News Today: उन्नाव में बीते 26 अप्रैल की रात आरा मशीन संचालक पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट कांड की घटना से उन्नाव पुलिस में हड़कंप मच गया था. आरा मशीन संचालक को आनन-फानन लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. बांगरमऊ सीओ ने सर्विलांस टीम,एसओजी और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए थे. एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना ने लूट कांड खुलासे में सर्विलांस टीम, एसओजी टीम के अलावा बांगरमऊ पुलिस को लगाया था.
 
बांगरमऊ पुलिस ने 5 दिन अंतराल में फर्जी लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. बांगरमऊ सीओ के मुताबिक उधारी का पैसा देने से बचने के लिए आरा मशीन संचालक ने खुद पर फायर कर सहयोगियों की मदद से फर्जी लूट कांड की कहानी रची थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार का पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस को आरा मशीन संचालक के घर पर सर्च अभियान के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस हथियारों को लेकर जांच कर रही है. 
 
कर्जा देने से बचने के लिए षडयंत्र
 
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद मोहल्ला तालाब के रहने वाले अनवररूद्दीन उर्फ राजू आरा मशीन संचालक है. इसके अलावा मनी ट्रेडिंग का काम करता है. मनी ट्रेडिंग में आरा मशीन संचालक पर करोड़ों का कर्जा हो चुका है. ऐसे में पैसा देने वाले लोग कई महीनो से आरा मशीन संचालक पर पैसा वापसी का दबाव बना रहे थे और पैसा न होने से मानसिक रूप से परेशान था. उधारी के पैसे से बचने के लिए आरा मशीन संचालक ने 26 अप्रैल की रात घर में लूट कांड की कहानी रच डाली.
 
खुद को मारी गोली
 
आरा मशीन संचालक ने हरदोई के रहने वाले दो युवकों के साथ लूट की कहानी रची. पुलिस ने 5 दिन के अंतराल में सर्विलांस टीम की मदद से फर्जी लूट कांड का खुलासा किया है. सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरा मशीन संचालक ने खुद करोड़ों की फर्जी लूट कांड की कहानी रची थी. आरा मशीन संचालक ने खुद हाथ में गोली मारी और फिलहाल लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरदोई से दो युवकों को गिरफ्तार किया आरा मशीन संचालक ने पुलिस की पूछताछ में बताया आरोपी ने युवकों से कहा था कि छत से दो झोले फेंकूंगा, जिनको आप सीसीटीवी कैमरे के सामने से लेकर निकल जाना. इन झोलों में तकिया भरी हुई थी. झोलों में ही बताया गया था कि लुटेरे नगदी और ज्वेलरी लेकर भागे थे.
 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
 
वहीं पुलिस ने आरा मशीन संचालक के घर पर सर्च अभियान के दौरान  अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है. जिसको देखकर पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस हथियारों को लेकर जांच कर रही है तो वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा मुख्य आरोपी आरा मशीन संचालक को रिमांड पर लेकर पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है. 
 
(जितेन्द्र मिश्रा आज़ाद की रिपोर्ट)
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget