एक्सप्लोरर

Chandauli News: राकेश टिकैत का बीजेपी पर हमला, कहा- 'ये लोग सब चुनाव बेईमानी से जीत लेंगे'

Chandauli News: राकेश टिकैत ने किसानों से निवेदन करते हुए कहा कि आप लोग अपना ट्रैक्टर तैयार रखिए, कभी भी आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है. ट्रैक्टर खेतों में और सड़क पर दोनों जगह चलता है. 

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) ने 26 नवंबर को देश के सभी राज्यों की राजधानी में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है जिसके तहत किसान राजभवन का घेराव करेंगे. इसी कड़ी में किसानों को जागरुक करने के लिए भाकियू (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) यूपी के चंदौली (Chandauli) पहुंचे जहां उन्होंने किसानों की एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सभी को 26 नवंबर को लखनऊ आने का निमंत्रण दिया और आग्रह किया कि किसान हित के लिए सभी आएं. 

राकेश टिकैत एक दिवसीय चंदौली दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दीनदयाल नगर के गुरुद्वारे में माथा टेका, इसके बाद वो यहां आयोजित किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे. इस पंचायत में हजारों की संख्या में किसान राकेश टिकैत को सुनने और देखने के लिए आए थे. यहां पर किसानों ने टिकैत का खुले दिन स्वागत किया. इसके बाद टिकैत ने इस सभा को संबोधित किया. उन्होंने किसानों से निवेदन करते हुए कहा कि आप लोग अपना ट्रैक्टर तैयार रखिए, कभी भी आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है. ट्रैक्टर खेतो में और सड़क पर दोनों जगह चलता है. 

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
किसानों की सभा को संबोधित करने के बाद टिकैत ने मीडिया से बात की और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस देश में विपक्ष कमजोर हो जाता है वहां तानाशाही का जन्म होता है. यहां भी तानाशाही का जन्म हो चुका है. इसके बाद तानाशाही के खिलाफ के आंदोलन होते हैं और यहां भी आंदोलन शुरू हो चुका है. वहीं गुजरात चुनाव पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि ये लोग सभी चुनाव जीत लेंगे लेकिन बेईमानी से जीतेंगे. गुजरात में लोगों के बोलने पर आजादी नहीं है वहां जाकर आप देखिए. किसान आंदोलन में गुजरात का एक भी आदमी नहीं आया था. 

ये भी पढ़ें- UP Bypolls: बीजेपी में उम्मीदवारों पर मंथन शुरू, जानिए क्या है पार्टी के कैंडिडेट चुनने की प्रक्रिया?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget