एक्सप्लोरर

UP News: हेमा मालिनी ने महिलाओं से ऐसा क्या कहा? स्थगित हो गया बांके बिहारी कॉरिडोर पर विरोध प्रदर्शन

UP News: मथुरा में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के खिलाफ पिछले तीन हफ्ते से विरोध प्रदर्शन चल रहा था. मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं से सीएम को अवगत कराया जाएगा.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृन्दावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और सरकार ने मंदिर के प्रबंधन के लिए ट्रस्ट (न्यास) बनाने की सरकार की योजना के खिलाफ पिछले तीन हफ्ते से विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसे अब सेवायत गोस्वामी समाज की महिलाओं ने स्थगित कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

महिलाओं ने हेमा मालिनी से आवास पर मुलाकात की

मंदिर सेवायतों और स्थानीय व्यापारियों के परिवारों से जुड़ी महिलाओं ने वृंदावन में हेमा मालिनी से उनके आवास पर मुलाकात की और बैठक में अपने विरोध के कारणों के बारे में विस्तार से बताया और परियोजना के बारे में अपनी आशंकाओं के निवारण का अनुरोध किया.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर उन लोगों को वर्तमान स्थान से उजाड़ कर अन्यत्र बसाया जाता है तो वे लोग ठाकुरजी की सेवापूजा पहले के समान सुगमता से नहीं कर पाएंगे और इससे मंदिर व कुंज की गलियों की परम्पराएं तथा प्राचीन संस्कृति भी प्रभावित होगी.

मुख्यमंत्री से बात रखने की अपील की 

महिलाओं ने इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की विनती की. उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि अगर उनके (मुख्यमंत्री के) समक्ष हमारी बात सहानुभूतिपूर्वक रखी जाएगी तो वे भी हमारी भावनाओं को समझेंगे और जरूर कोई बीच का रास्ता निकाल लेंगे.

मीडिया से हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘हो सकता है कि परियोजना के संबंध में इन लोगों के साथ तालमेल में कोई कसर रह गई हो, लेकिन सरकार भी आखिर जनता की सुविधा के लिए ही कार्य कर रही है. मैं मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा अवश्य उठाऊंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका (सेवायत परिवारों का) कहना है कि कॉरिडोर बनने पर वे मंदिर से दूर चले जाएंगे, जिससे सेवा-पूजा में कई व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी. हालांकि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा और प्रशासन उनके लिए वृंदावन की सीमा में ही व्यवस्था कर रहा है.’’

श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है- हेमा मालिनी

सांसद ने कहा कि उनमें से कुछ तो कॉरिडोर का निर्माण ही नहीं चाहते हैं, जबकि सोचने वाली बात है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, यह हमारा फर्ज है कि उनकी सुविधा के लिए हमें अपेक्षित विस्तार तो करना ही पड़ेगा. अभी कॉरिडोर न बना, तो बाद में बनाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए कॉरिडोर की आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन वह सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार तक बात पहुंचाएंगी. सांसद से मिलने वाली महिलाओं की एक मांग यह भी थी कि मंदिर के लिए जिस न्यास के गठन का अध्यादेश जारी किया गया है, उसे पूरी तरह से रद्द कर दिया जाए.

इस दौरान सांसद को ज्ञापन देने वाली महिलाओं में नीलम गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, निशा शर्मा, रानी गोस्वामी, नीरू गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, दक्षा गोस्वामी, राधा मिश्रा, माला गोस्वामी, सपना शर्मा, प्रीति गोस्वामी, गुड़िया गोस्वामी आदि शामिल थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget