एक्सप्लोरर

Bareilly News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चुरा रहे थे बदमाश, मैनेजर ने देख लिया तो मार दी गोली

Bareilly Murder: बरेली में आज सुबह पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों को देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उसे गोली मारी दी.

Bareilly Murder: यूपी के बरेली (Bareilly) में आज सुबह तड़के बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर (Petrol Pump Manager) की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे तभी मैनेजर ने उन्हें डीजल चोरी करते देख लिया. जिसके बाद बदमाशों ने मैनेजर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सुबह तड़के हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है.

पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली
खबर के मुताबिक आज सुबह तड़के करीब साढ़े 4 बजे नेशनल हाईवे 24 कुल्छा खुर्द गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था. जिसमें ड्राइवर सो रहा था. ट्रक से कुछ बदमाश तेल चोरी कर रहे थे इस दौरान पेट्रोल पंप मैनेजर सुनील कुमार अपने दो कर्मचारियों के साथ सड़क पर टहलते हुए आए. सुनील ने जब डीजल चोरी का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया. जिससे वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए. इसके बाद उनके साथी कर्मचारियों ने एंबुलेंस को फोन किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुनील की हत्या के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

OP Rajbhar के बयानों पर पहली बार Akhilesh Yadav बोले- उनके अंदर दूसरे दल की आत्मा घुस गई

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में सुबह के वक्त कुछ लोगों को ट्रक के पास पेट्रोल पंप मैनेजर सुनील कुमार ने संदिग्ध गतिविधियों में देख लिया तो उन लोगों ने उन्हें गोली मार दी. इस मामले में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है. पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget