एक्सप्लोरर

UP News: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- 'बहार आने से पहले पतझड़ जरूरी है'

UP News: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गोंडा में कांग्रेस छोड़कर गए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आजाद के जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

UP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Nasimuddin Siddiqui) गोंडा (Gonda) पहुंचे जहां कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद नसीमुद्दीन सभी जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों से मिले और उन्होंने बैठक कर पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर बात की. यूपी मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान कांग्रेस (Congress) द्वारा आगामी 4 सितंबर को देश में महंगाई के विरोध में दिल्ली (Delhi) में प्रदर्शन (Protest) का आहवान किया और इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की.  

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति तय

नसीमुद्दीन सिद्धीकी ने दिल्ली में महंगाई के विरोध में 4 सितंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की जिला कोर कमेटी अधिकारियों से बैठक की और दिल्ली रणनीति तो तय किया. इसके बाद वो पत्रकारों से भी रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार सीबीआई और ईडी के छापेमारी के जरिए लोगों को डराने की कोशिश कर रही है. इस सरकार का बस चले तो शौचालय पर भी टैक्स लगवा दे. 

गुलाम नबी आजाद को लेकर क्या कहा?

नसीमुद्दीन ने इस मौके पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि आजाद के जाने से कांग्रेस कमजोर होने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि बहार के आने से पहले पतझड़ का झड़ना जरूरी होता है. गुलाम नबी आजाद हो या नसीमुद्दीन किसी के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं उन्होंने ने सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का गलत इस्तेमाल कर रही बीजेपी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी कुछ भी करे कांग्रेस उनसे नहीं डरती हैं. अंधेर नगरी चौपट राजा का राज चल रहा है. 

Lok Sabha Election 2024: 80 सीटों पर कमल खिलाने के लिए बीजेपी की माइक्रो प्लानिंग, 35,000 बूथों पर रहेगा फोकस, जानें क्या है प्लान

महंगाई को लेकर केन्द्र पर निशाना

कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर भी पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि मोदी जी के दो ही भाई हैं महंगाई और बेरोजगारी. उन्होंने कहा कि पहले लोग गाते थे कि 'सखी सइयां को खूब ही कमात है, मंहगाई डायन खाये जात है'. लेकिन अब ये गाना चाहिए कि 'सखी सइया अब नहीं कमात है, महंगाई डायन खाये जात है.' हर सामान पर टैक्स लगा दिया है, सरकार का बस चले तो शौचालय पर भी टैक्स लगा दे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को हल्लाबोल करेगी.

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी बीजेपी के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे से मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget