एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पटाखों की दुकान में छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने नई मंडी स्थित पटाखे की दुकान पर चेकिंग की, जहां बड़ी संख्या में अवैध पटाखे बरामद हुए.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने अवैध पटाखों को लेकर छापेमारी की. इस दौरान सोमवार को टीम ने नई मंडी स्थित एक पटाखे की दुकान पर चेकिंग की जहां बड़ी संख्या में अवैध तरीके से पटाखों को स्टॉक करके रखा गया था. इस दुकान में टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे मिले. जिसके बाद टीम ने उन सभी पटाखों को जब्त कर लिया और इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पटाखों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

मुजफ्फरनगर जनपद एनसीआर क्षेत्र में आता है. दीपावली पर इस क्षेत्र में सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की ही इजाजत दी जाती है. यही वजह से जिला प्रशासन इस जनपद में पटाखों को लेकर सतर्क है और लगातार अवैध पटाखों की दुकानों पर छापेमारी कर रहा है. इसी के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन पर सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में लाइसेंस धारी पटाखों की दुकानों पर छापेमारी की. इस रेड में नई मंडी क्षेत्र स्थित सचिन पटाखा की दुकान पर जब टीम ने जांच की तो यहां पर भारी मात्रा में अवैध रूप से स्टॉक कर रखे गए प्रतिबंधित पटाखे मिले. जिसे जब्त कर लिया गया. 

भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने बताया कि आज जिला अधिकारी के निर्देशन पर संयुक्त टीम द्वारा जितने भी यहां पटाखे की लाइसेंस धारी दुकानें हैं उन पर संयुक्त टीम द्वारा जांच की जा रही है. जिसमें फायर डिपार्टमेंट और पुलिस प्रशासन के लोग भी हैं. इसी क्रम में मंडी क्षेत्र में पटाखे की दुकान की जांच की गई तो यहां जो लाइसेंस का पैरामाइसिस दिया गया है उसे बाहर इन्होंने एक अलग जगह पटाखे स्टोर किए हुए थे. जो तलाशी लेने पर प्राप्त हुए हैं.

नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन पटाखों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है. इन पटाखों की कीमत का अभी आंकलन नहीं किया गया है, लेकिन ये करीब 10 किलो पटाखें होंगे. ये दुकान रिहायशी इलाके में है लेकिन इस समय इनका लाइसेंस रिन्यूअल है. फायर सेफ्टी इंस्ट्रूमेंट भी इनके पास है और सब मानक पूरे हैं. दुकान में प्रतिबंधित पटाखे प्राप्त किए गए हैं. यह एनसीआर का क्षेत्र है इसलिए यहां पर ग्रीन पटाखों की ही इजाजत है. ग्रीन पटाखों से अलग भी यहां बहुत सारे प्रतिबंधित पटाखे मिले हैं. 

ये भी पढ़ें- 

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति होगी कुर्क, लखनऊ की MP-MLA कोर्ट का आदेश

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget