एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बढ़ा दर्शन का समय, जानें- मंदिर के खुलने और बंद होने का समय

Mathura News: मथुरा सिविल कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया है. बढ़ाए गए समय के अनुसार अब से प्रत्येक दिन मंदिर का गर्भगृह अतिरिक्त 2 घंटे 45 मिनट के लिए खुला रहेगा.

Banke Bihari Temple Timing Increased: उत्तर प्रदेश के मथुरा में रोजाना हजारों भक्तों की भीड़ श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचती है. जिसकी वजह से मंदिर में काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है. ऐसे में भीड़भाड़ को रोकने की कोशिश में मथुरा की एक सिविल कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया है. बढ़ाए गए समय के अनुसार अब से प्रत्येक दिन मंदिर का गर्भगृह अतिरिक्त 2 घंटे 45 मिनट के लिए खुला रहेगा.

जानें मंदिर के खुलने और बंद होने का समय

मथुरा सिविल कोर्ट ने पहले 8 घंटे 15 मिनट के बजाय प्रतिदिन दर्शन का समय बढ़ाकर 11 घंटे कर दिया है. इससे अब श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए और ज्यादा समय मिल सकेगा. इस बारे में और जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक मनोज शर्मा ने कहा, "मंदिर दर्शन के लिए सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सर्दियों में शाम 4 बजे से रात 9.30 बजे तक और गर्मियों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10.30 बजे तक मंदिर खुला रहेगा. नया टाइम टेबल 16 नवंबर से सख्ती से लागू किया जाएगा. नए टाइम के बाद भक्तों को दर्शन के लिए अतिरिक्त 165 मिनट मिलेंगे."

सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत द्वारा जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर के अंदर किए जाने वाले अनुष्ठानों के डिजिटल प्रसारण और परेशानी मुक्त दर्शन के लिए उच्च गुणवत्ता स्क्रीन लगाई जानी चाहिए. अदालत का यह आदेश तब आया जब राज्य सरकार ने मंदिर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. इससे पहले मंदिर में भक्तों के घुटन के कारण बेहोश होने की घटनाएं सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें- Mainpuri By-Election: शिवपाल के सवाल पर राम गोपाल यादव को याद आयी पुरानी टीस, भाई को बताया इस हार का जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget