एक्सप्लोरर

UP Politics: मुस्लिम वोट बैंक पर मायावती की नजर, AIMIM छोड़ इरफान मलिक ने थामा बसपा का दामन

उत्तर प्रदेश में बसपा चीफ मायावती अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. पूर्वी और पश्चिमी यूपी पर नजर बनाते हुए वहां के मुस्लिम नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) मुस्लिम वोट बैंक बढ़ाने पर ध्यान बनाए हुए है. इसी क्रम में वह मुस्लिम नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है. इमरान मसूद (Imran Masood) के बाद रविवार को एक और मुस्लिम नेता ने बसपा का दामन थामा है. एआईएमआईएम (AIMIM) के पूर्वांचल के अध्यक्ष इरफान मलिक (Irfan Malik) ने बसपा जॉइन किया है.

डुमरियागंज से चुनाव हार चुके हैं इरफान मलिक

इरफान मलिक की राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत रही है. उनके पिता कमाल मलिक डुमरियागंज से पांच बार विधायक और मंत्री भी रहे हैं. कमाल मलिक का हाल में निधन हो गया. इरफान मलिक 2012 में एआईएमआईएम में शामिल हुए थे औऱ उन्हें पार्टी ने दो दिन बाद ही यूपी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया था. 2022 में भी उन्हें पार्टी का टिकट दिया गया था और उन्हें डुमरियागंज से उम्मीदवार बनाया गया था. हालांकि उन्हें सपा उम्मीदवार के आगे हार का मुंह देखना पड़ा. 

इरफान से पहले इमरान मसूद को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

इरफान से पहले इसी महीने इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को झटका देते हुए सपा छोड़कर बसपा का दामन थामा था. इमरान मसूद को पश्चिमी यूपी की राजनीति में जाना-माना चेहरा हैं और वह मुस्लिम वोट खिंचने में मायावती के काम आ सकते हैं. वहीं पश्चिमी यूपी के साथ ही बसपा का फोकस अब पूर्वांचल है इसलिए इरफान मलिक को टीम में शामिल किया गया है. इमरान मसूद को मायावती ने बसपा में शामिल करते ही बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी और उन्हें पश्चिमी यूपी में बसपा संयोजक बना दिया गया. वहीं पूर्वांचल में इरफान मलिक को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह आने वाले कुछ समय में साफ हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: आजम खान के सियासी सफर पर इन वजहों से आया संकट! क्या पश्चिमी यूपी में सपा के खिलाफ चुनौती बने तमाम मुद्दे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget