एक्सप्लोरर

Lucknow News: खेत में शौच के लिए गई युवती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पिता ने जताया इस बात का शक

Lucknow News: 18 साल की युवती खेत में शौच के लिए गई थी. इसी दौरान कातिलों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. परिजनों को खेत में खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ.

Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुबग्गा इलाके में एक युवती की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई. युवती का शव खून से लथपथ खेत में पड़ा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास खून से सना एक चाकू भी बरामद होने की सूचना मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.  

धारदार हथियार से युवती की हत्या
ये घटना लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र की है. खबर के मुताबिक 18 साल की युवती खेत में शौच के लिए गई थी. इसी दौरान कातिलों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की. जिसके बाद उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला, ग्रामीण इस मामले में रेप की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. हत्या की खबर मिलते ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. इस दौरान ग्रामीणों में बेहद आक्रोश भी देखने को मिला. मृतका के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

पिता ने जताई रेप की आशंका

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि और प्राप्त जानकारी से पता चला है ये हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है. घटना में इस्तेमाल किए गए हसिया को भी बरामद कर लिया गया है. इसी हसिए ये युवती के गले को रेता गया है. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें-  जयंत चौधरी की चिट्ठी का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दिया ये जवाब, कहा- मेरी कोई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget