एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: कन्हैया के रंग में रंगी रामनगरी अयोध्या, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राम मंदिर में की गईं भव्य तैयारियां

Janmashtami 2022: राम नगरी अयोध्या में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. मथुरा की तरह अयोध्या के राम मंदिर में भी इस उत्सव को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.  

Krishna Janmashtami 2022 In Ayodhya: देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashrami) का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. सभी मंदिरों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है. भक्त श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. मथुरा (Mathura) की तरह अयोध्या के श्री राम मंदिर (Ram Mandir) में भी इस उत्सव को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.  

रामनगरी अयोध्या कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

कृष्ण नगरी मथुरा के साथ अयोध्या में भी कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां दिखाई दे रही है. श्री राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में बाकायदा श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाने की तैयारियां की गई है. इसके लिए सारी व्यवस्था भी कर ली गई है. पूरे में फूलों से सजाया गया है. कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में बहुत भव्य और दिव्य रूप से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. रामलला के यहां मंदिर सजा दिया गया है और भोग राग की व्यवस्था हो गई है. 

भोग के लिए बनेगा पंचामृत और पंजीरी

आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि भगवान कृष्ण के भोग के लिए पंजीरी बनाई गई है. पंचामृत भी बनाया जाएगा. इसके साथ ही फूल माला और फल सब की व्यवस्था कर ली गई है. अयोध्या में जितनी धूमधाम से रामलला का जन्म उत्सव मनाया जाता है ठीक वैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की बहुत प्रसन्नता है क्योंकि इधर श्री राम का मंदिर बन रहा है और इस बीच में श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भी मनाया जा रहा है. साधु संतों में इसे लेकर बहुत प्रसन्नता है. 

Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ी भक्तों की भीड़, बढ़ाई गई सुरक्षा, PAC, RAF, ATS तैनात

रामलला के साथ जन्माष्टमी का भी प्रसाद
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रामलला के प्रसाद के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसाद भी मिलेगा. ये अद्भुत बात है कि अयोध्या कावड़ियों के आगमन के समय बम भोले की धुन में मस्त हो जाती है तो वही श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को भी उतनी ही धूमधाम से मनाती है जितना राम जन्मोत्सव को मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की आवाज सुन दौड़े चले आए गाय और बछड़े, मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से खिलाया गुड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget