एक्सप्लोरर

UP News: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- 'राष्ट्रहित में RSS की नीति'

Population Control Policy: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि RSS जो भी कहती है वो राष्ट्रहित व देशहित में होता है.

Keshav Pasad Maurya on Population Control Policy: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद नंबर दो सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात दोहराई है. जिसके बाद देश में जनसंख्या कानून को लेकर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी बात रखी है. एबीपी गंगा से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि आरएसएस की तरफ से जो भी बात अधिकृत तौर पर कही जाती है वो राष्ट्रहित व देशहित में होती है. इस मुद्दे को भी देश का समर्थन मिलेगा. 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार आगे बढ़े यही राष्ट्र के हित में है. आने वाला समय चुनौतियों से भरा है. उसमें जनसंख्या नियंत्रण का जो विषय उठाया गया है उसका निश्चित तौर से हम समर्थन करते हैं. सरकार की जब बैठक होगी तब इस पर कोई बात होगी. केशव मौर्य ने कहा कि विरोध करने वालों की संख्या बहुत कम है, उसमें भी अच्छे लोग समर्थन करते हैं. गिनती की लोगों ने मदरसों के सर्वे का विरोध किया जो केवल गलत रास्ते दिखाने में लगे रहते हैं. उन्होंने ही विरोध किया जो उल्टे सीधे बयान देते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही ये बात
केशव मौर्य ने कहा कि अवैध मदरसे ही नहीं अगर प्राथमिक विद्यालय भी चलते हैं तो उस पर कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि जो अवैध मदरसे हैं उन्हें बंद करने की बात है सभी मदरसों को बंद करने की बात नहीं है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी, हर गरीब के साथ खड़ी है जो पसमांदा मुस्लिम है वो लगभग 80 फीसदी पिछड़े और वंचित वर्ग के हैं. उनके जीवन में परिवर्तन अगर आ जाएगा तो किसी को क्या दिक्कत है. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी आज राजनीति की मुख्यधारा है और इससे लोग जुड़ते जा रहे हैं. जब लोग बीजेपी से जुड़ते हैं तो इससे विपक्ष में खलबली मचती है और विरोधी इस तरह के बयान चलाएंगे इस तरह के बयान देंगे कि मुसलमानों बीजेपी के पास मत जाना बीजेपी खा जाएगी. वहीं जब उनसे इमरान मसूद के बीएसपी ज्वाइन करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोटी बोटी करने की धमकी दी थी. वो चाहे सपा में रहे या बसपा में बीजेपी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. 

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत को लेकर नहीं होगी रार! अखिलेश के लिए अच्छे संकेत, जानिए वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget