एक्सप्लोरर

Kaushambi News: अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार, लगा 38.75 लाख का जुर्माना

UP: कौशांबी में बालू का अवैध खनन जोरों पर चल रहा था. डीएम और एसपी ने बालू घाट पर छापेमारी की. इसमें 22 लोगों को पकड़ा गया है. पट्टेदार पर प्रशासन ने 38.75 लाख का जुर्माना भी लगाया है.

Kaushambi: यूपी के कौशांबी में यमुना नदी के केवट का पुरवा घाट में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन जोरों पर चल रहा था. डीएम और एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया. उन्होंने ने सरायअकिल पुलिस, सीओ और खनन अधिकारी के साथ बालू घाट पर छापेमारी की. अफसरों के अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया.

22 लोग हुए गिरफ्तार

छापेमारी में चार पोकलेन मशीन, जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर मिले. इसके अलावा अवैध खनन में शामिल 22 लोग भी पकड़े गए. यमुना घाट पर पट्टेदार आवंटित भूखंड के बजाए दूसरे स्थान पर अवैध तरीके से बालू का खनन करा रहा था. पट्टेदार पर प्रशासन ने 38 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया है.

Hamirpur Road Accident: रोडवेज की बसों के टकराने से लगी आग, हादसे 35 से ज्यादा लोग घायल

एनजीटी के नियमों का हो रहा था उल्लंघन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के केवट का पुरवा घाट पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा था. एनजीटी के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था. सोशल मीडिया पर भी इसकी खबर वायरल हो रही थी. इस शिकायत को डीएम और एसपी ने गंभीरता से लिया. बीती रात को डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीणा ने खनन अधिकारी आरपी सिंह, चायल सीओ श्याम कांत के साथ सरायअकिल पुलिस को लेकर छापेमारी की.

वहां पट्टेदार आवंटित भूखंड के बजाए दूसरे भूखंड पर अवैध तरीके से खनन करा रहा था. पैमाइश कराई गई तो सौ मीटर लंबा, 25 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर गहराई अवैध खनन पाया गया, जो लगभग 3750 मीटर घन होता है.

38 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना

आरोप है कि पट्टेदार ने खनन के लिए पोकलेन मशीन लगा रखी थी. पट्टेदार पर 38 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मौके से पकड़ी गई छह बाइक, एक ट्रक, चार डंपर, चार पोकलेन और एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया है. गिरफ्तार हुए सभी 22 लोगों का चालान कर दिया गया है. इनमें कुछ मजदूर, कुछ वाहनों के चालक तो कुछ माफिया के करीबी हैं.

पट्टे धारक को भेजा जायेगा जेल

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सरायअकिल क्षेत्र के बालू घाट पर रात के अंधेरे में अवैध खनन की शिकायत मिली थी. इस पर डीएम और विभागीय अफसर के साथ घाट पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पोकलेन, जेसीबी मशीन बरामद हुई. इसके अलावा मौके से 22 लोग भी पकड़े गए. उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है. आगे विवेचना की जा रही है. पट्टे धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मुकदमा दर्ज कर पट्टे धारक को जेल भी भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें-

UP Power Crisis: यूपी में बिजली संकट से लोग परेशान, जरूरत से 30 फीसदी कम उपलब्ध है कोयला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget